{"_id":"59022f134f1c1bb526c0d985","slug":"police-verification-and-aadhaar-card-required-in-army-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नया प्लान, ये डाक्यूमेंट्स कर दिए जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नया प्लान, ये डाक्यूमेंट्स कर दिए जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सेना ने नया प्लान बनाया है। अब भर्ती से पहले आपके पास ये डाक्यूमेंट्स जरूर होने चाहिए, देखिए
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों की ओर से किए जा रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सेना ने नया प्लान तैयार किया है। इसमें जहां पहली बार पुलिस वेरिफिकेशन और आधार कार्ड जरूरी किए जा रहे हैं, वहीं 40 ऐसे उम्मीदवारों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जो फर्जी दस्तावेज पर भर्ती हुए। ऐसे गिरोह भी रडार पर हैं, जो ऐसे उम्मीदवारों के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं।
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सेना ने जो प्लान तैयार किया है, उसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में जहां ऐसे गिरोह के सदस्यों भी सामने आए हैं, जहां फर्जी दस्तावेज के आधार पर उम्मीदवारों ने सेना में भर्ती की कोशिश की और इसमें शामिल भी हुए। लेकिन ज्वाइनिंग से पहले ही सेना ने इस फर्जीवाड़े को क्रैक कर लिया और करीब 25 युवाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
जांच में कई आरोपी पुलिस की पकड़ में भी आए हैं। इसके अलावा अभी भी सेना के रडार पर करीब 40 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिन पर सेना को शक है कि इनके दस्तावेज भी फर्जी हो सकते हैं। इन सभी का अब रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कुछ ऐेसे मामले भी सामने आए हैं, जहां अन्य जिलों के युवकों द्वारा इन सात जिलों का जाली आवास प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती रैली में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
अब यह है सेना की प्लानिंग
- उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाएगा
- उम्मीदवारों से स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जाएगा
- उम्मीदवारों के डोमिसाइल, प्रमाण पत्र, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज को भी पूरी बारीकी से खंगाला जाएगा
- उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाएगा
- उम्मीदवारों से स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जाएगा
- उम्मीदवारों के डोमिसाइल, प्रमाण पत्र, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज को भी पूरी बारीकी से खंगाला जाएगा