{"_id":"58fca5f14f1c1b09038b5be3","slug":"police-officer-manjit-sandhu-got-married-with-friend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली से की शादी, धूमधाम से निकली बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली से की शादी, धूमधाम से निकली बारात
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में समलैंगिक विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को विश्वास नही हुआ जब एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली से शादी कर ली, वो भी चोरी-छुपके नहीं बल्कि पूरे शहर के सामने। बारात भी निकाली, तस्वीरें देखिए
पंजाब में समलैंगिक विवाह
मामला पंजाब के जालंधर की है। पंजाब पुलिस में तैनात एक महिला कर्मचारी ने शादी रचा ली, जिसके साथ उसने अपनी जिंदगी बिताने की सोची, उसकी सच्चाई जानकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, पुलिस वाली महिला ने अपनी ही गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। शादी करने वाली महिला का नाम सब इंस्पेक्टर मंजीत कौर संधू है। अब यह शादी प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पंजाब में समलैंगिक विवाह
दोनों ने पक्का बाग के मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और पूरी रस्में निभाई। शादी से पहले बकायदा रस्मों रिवाज के साथ बारात भी निकाली गई, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया। पुलिस वाली दूल्हे की तरह सज संवर कर रथ पर सवार हुई और गले में नोटों के हार भी पहनाए गए। वह बारात लेकर पक्का बाग के मंदिर पहुंची और सहेली के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में समलैंगिक विवाह
जब मीडिया ने पुलिस वाली से ऐसा किए जाने का कारण पूछा तो वह बोली कि उसने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। हम दोनों का तलाक हो चुका है और हम अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। वहीं संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि शादी करने वाली महिला उनके पास तैनात नहीं है, क्योंकि उसने उनसे कोई छुट्टी नहीं ली है। फिर भी वह उसके बारे में पता करवा रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब में समलैंगिक विवाह
बता दें कि मंजीत पक्का बाग में रहती हैं और पुलिस में 10 साल से हैं। मंजीत के तीन भाई एक बहन है, उन्होंने स्कूल एजुकेशन के बाद पुलिस में नौकरी की और अच्छे काम के लिए अफसरों से कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि मंजीत संधू बहुत ही मिलनसार हैं। वे सभी से दुख-सुख बांटती हैं। वह उन्हें प्यार से मन्ना के नाम से पुकारते हैं।