फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों के पिता के लिए सरकार की खास योजना, पढ़ाई शादी की टेंशन खत्म हो जाएगी

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
pm modi sukanya samriddhi yojna for father of daughters, open account deposit 1000 rupee
बैंक - फोटो : अमर उजाला
अगर आप बेटी के पिता हैं तो सरकार आपके लिए एक योजना लेकर आई है। जल्दी से फायदा उठाइए, बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन खत्म हो जाएगी।
pm modi sukanya samriddhi yojna for father of daughters, open account deposit 1000 rupee
बैंक अकाउंट
जानते ही होंगे कि जनवरी 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। हम आपको इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बता रहे हैं जिससे कि आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
pm modi sukanya samriddhi yojna for father of daughters, open account deposit 1000 rupee
बैंक - फोटो : अमर उजाला
खाता खुलवाने की विधि: सुकन्‍या समृद्धि योजना का खाता आप किसी भी पोस्‍ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं। आम तौर पर जो भी बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्‍ध कराते हैं, वे सुकन्‍या समृद्धि योजना का खाता भी खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi sukanya samriddhi yojna for father of daughters, open account deposit 1000 rupee
स्टेट बैंक - फोटो : अमर उजाला
खाता खुलवाने को चाहिएं ये दस्‍तावेजः अकाउंट खुलवाने का फॉर्म। बच्‍ची का जन्‍म प्रमाणपत्र। जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि। सुकन्‍या समृद्धि योजना का फॉर्म पोस्‍ट ऑफिस या बैंक से प्राप्‍त कर सकते हैं। पैसे जमा करने के लिए आप नेटबैंकिंग का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
pm modi sukanya samriddhi yojna for father of daughters, open account deposit 1000 rupee
स्टेट बैंक - फोटो : अमर उजाला
कौन खुलवा सकता है ये अकाउंटः आप यह खाता तभी खुलवा सकते हैं जब आप लड़की के प्राकृतिक या कानूनन अभिभावक हों। आप एक बेटी के नाम ऐसा एक ही खाता खुलवा सकते हैं। कुल मिला कर आप दो बेटियों के नाम यह खाता खुलवा सकते हैं, लेकिन अगर दूसरी बेटी के जन्‍म के समय आपको जुड़वां बेटी होती है तो आप तीसरा खाता भी खुलवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed