तस्वीरें : जब स्मॉग बन गई काल, जीटी रोड पर टकराए सैंकड़ो वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 70 लोग घायल हुए हैं। करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में जीटी रोड पर 100 से अधिक वाहन भिड़ गए। इनमें आठ लोगों की मौत हो गई। हादसों में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। कर्ण लेक पर आठ वाहनों की भिड़ंत में दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे फगवाड़ा के एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नई अनाज मंडी के सामने हादसे में एक महिला की मौत हुई और उसके परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दृश्यता कम होने के कारण समालखा और करनाल के पास जीटी रोड पर एक के बाद एक कई वाहनों की भिड़ंत में करीब 50 लोग घायल हुए हैं। गांव मदनपुर के पास एक टेंपो और हरियाणा रोडवेज की बस की भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रही एक कार भी बस से जा टकराई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए।
जीटी रोड पर ही नीलकंठ ढाबे के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस जांच अधिकारी मंजूर अली ने बताया कि स्मॉग के कारण जीटी रोड पर 120 से भी ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
संगरूर में भवानीगढ़ के पास रविवार को स्मॉग के चलते हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पटियाला निवासी विवेक अपनी पत्नी चीनू रानी के साथ आ रहे थे। जब वह गांव कालाझाड़ के पास पहुंचे तो उनकी कार एक ट्राले के साथ टकरा गई।