{"_id":"5b98c1df867a557fec71c151","slug":"petrol-price-diesal-price-revenue-vat-and-tax-to-government-from-petrol-diesal-consumption","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल भरवाने से जुड़ी 5 बातें, जो आपको जरूर पता होनी चाहिएं, शायद ही कोई बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल भरवाने से जुड़ी 5 बातें, जो आपको जरूर पता होनी चाहिएं, शायद ही कोई बताए
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel price
पेट्रोल और डीजल भरवाने से जुड़ी 5 ऐसी बातें पता चली हैं, जिनके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए। शायद ही कोई इन्हें बताएं, इसलिए हम बता रहे हैं।
water in petrol
सरकार चाहे तो दामों में राहत मिल सकती है
पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना नए रिकार्ड बना रहे हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को पेट्रोल 77.86 रुपये में बिका, जबकि डीजल 70.95 रुपये प्रति लीटर। यदि सरकार चाहे तो इन बढ़ते दामों में राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार चाहे तो वह सेंट्रल एक्साइज टैक्स पर कटौती कर सकती है, जबकि यूटी प्रशासन वैट पर। पिछले वर्ष सरकार ने एक्साइज टैक्स में कटौती की थी तो यूटी प्रशासन ने वैट में। करीब ढाई से तीन रुपये पेट्रोल-डीजल के दाम नीचे आ गए थे। इससे जनता को भारी राहत मिली थी।

petrol
विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इसी तरह से दाम बढ़ते रहे तो दूसरी जरूरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं। अमर उजाला टीम ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स पर एक विश्लेषण किया, जो यह बताता है कि एक लीटर पेट्रोल या डीजल खरीदने पर सरकार की जेब में कितना टैक्स जाता है। दूसरे राज्यों के मुकाबले यूटी प्रशासन कितना ज्यादा वैट वसूल रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
सेंट्रल एक्ससाइज टैक्स: चार साल में 10 रुपये बढ़ा
एक लीटर पेट्रोल पर केंद्र सरकार साल 2014 में नौ रुपये 48 पैसे वसूलती थी, जो 31 जनवरी 2016 को बढ़कर 21.48 रुपये पहुंच गया। हालांकि, चार अक्तूबर 2017 को भारत सरकार ने पहली बार सेंट्रल टैक्स में दो रुपये की कटौती की। इसी तरह से एक अप्रैल 2014 को डीजल पर एक्साइज टैक्स तीन रुपये 56 पैसे था, जो 31 जनवरी 2016 को 17.33 रुपये पहुंच गया। चार अक्तूबर 2017 को भी डीजल पर भी सेंट्रल एक्साइज टैक्स में दो रुपये की कटौती की।

petrol pump
चंडीगढ़ में गोवा से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा वसूला जाता है वैट
सेंट्रल एक्साइज टैक्स के बाद पेट्रोल व डीजल पर वैट टैक्स लगता है। हर राज्य का वैट प्रतिशत अलग-अलग होता है। यूटी प्रशासन चंडीगढ़ में प्रति लीटर पेट्रोल पर करीब 19.76 प्रतिशत वैट वसूलता है, जो करीब 14.38 रुपये बनता है, जबकि डीजल पर 11.42 प्रतिशत वैट वसूला जाता है, जो करीब 8.40 रुपये बनता है। चंडीगढ़ में वैट प्रतिशत गोवा के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत ज्यादा है। गोवा में करीब 16.7 प्रतिशत, मिजोरम में 18.9 प्रतिशत, जबकि चंडीगढ़ में 19.76 प्रतिशत वैट वसूला जाता है।