पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में एक जानकारी सामने आई है, जो आपको परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते हैं तो जरूर देखें ये खबर।
दरअसल, एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल आम लोगों की जेब काटने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल की कीमत 61.74 रुपये और पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है।
सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों के रोजाना के ईंधन मूल्य चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 68.54 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल का मूल्य 60.07 है। यह आंकड़ा अगस्त 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।
पिछले डेढ़ माह में डीजल के दाम 3.35 रुपये ज्यादा हो चुके हैं, जबकि पेट्रोल की कीमत औसतन दो रुपये ही ज्यादा हुई है। कुछ जानकारों के अनुसार इसी प्रकार से डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होगी तो यह पेट्रोल के करीब पहुंच जाएगा।
वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 60.07 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गईं हैं। हालांकि यही दाम मोहाली में ज्यादा हैं। डीजल के वाहनों की संख्या भी चंडीगढ़ में पेट्रोल के वाहनों की संख्या से कम है और डीजल की खपत भी।