फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उजड़ी खुशियां: पत्नी से वादा किया- थोड़ी देर में सैर करके आता हूं...फिर चीख ही सुनाई दी, पल भर में मातम पसरा

Fri, 08 Apr 2022 01:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Person died due to electric current in jalandhar of Punjab
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खाना खाने के बाद पार्क में टहलने निकले और पत्नी से जल्द लौटने का वादा किया। घर में भी जल्द आने का इंतजार हो रहा था। अगले पल क्या होने वाला था इसकी भनक किसी को नहीं थी। यह वादा-वादा भी रह जाएगा, किसी को नहीं पता था। थोड़ी देर में पूरे परिवार में मातम पसर गया। दरअसल, टहलने निकले व्यक्ति की पार्क में करंट लगने से मौत हो गई। मामला पंजाब के जालंधर के सत करतार नगर पार्क का है।  

Person died due to electric current in jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मृतक चरणदीप सिंह घर के समीप स्थित सत करतार नगर के पार्क में सैर कर रहे थे। बताया जाता है कि तार खुला था और इसी वजह से पानी में करंट आ गया। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। चरणदीप के रिश्तेदार ने बताया कि पार्क में लाइट लगाने का काम चल रहा था।

Person died due to electric current in jalandhar of Punjab
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पार्क में खुले तार को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, माली ने पार्क में पानी लगा दिया। यही वजह है कि करंट पानी में आ गया। मृतक तीन माह पहले ही दुबई से वापस आया था। मृतक की पत्नी मनजीत कौर और मां हरमीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Person died due to electric current in jalandhar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मनजीत ने बताया कि हर रोज शाम को खाना खाने के बाद सैर करने जाते थे। आज भी गए थे और वादा किया था कि जल्दी लौट के आता हूं। उन्हें कुछ देर बाद बचाओ की आवाज सुनाई दी। जब तक वह बाहर आकर कुछ समझ पाती पति की करंट लगने से मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Person died due to electric current in jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने रोते हुए कहा कि वह वादा पूरा किए बिना छोड़कर चले गये। थाना 6 के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है। मामला धारा 174 के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed