फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Issue of IT courses being discontinued in government colleges reaches the PMO.

Chandigarh News: सरकारी कॉलेजों में आईटी कोर्स बंद होने का मामला पीएमओ पहुंचा

Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Issue of IT courses being discontinued in government colleges reaches the PMO.
चंडीगढ़। सरकारी कॉलेजों में बीसीए, पीजीडीसीए और एमएससी आईटी जैसे प्रोफेशनल कोर्स बंद किए जाने का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गया है। वॉइस फॉर फंडामेंटल राइट्स के प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने 31 अगस्त को पीएमओ को शिकायत भेजकर इन कोर्सों को दोबारा शुरू करने और सीटें बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि सेक्टर-11 और सेक्टर-42 स्थित सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन कोर्सों को बंद कर दिया गया है। इन कॉलेजों में कम फीस में तकनीकी शिक्षा मिलने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र लाभान्वित होते हैं। कोर्स बंद होने से छात्रों को महंगे निजी संस्थानों का रुख करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासनिक और वित्तीय कारणों का असर छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि समय पर दाखिला नहीं मिलने से कुछ छात्रों का एक साल खराब हो सकता है। पीएमओ से चंडीगढ़ प्रशासन को फैसले की समीक्षा करने और बीसीए, पीजीडीसीए व एमएससी आईटी कोर्स दोबारा शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed