{"_id":"5825e9f44f1c1b7304b38587","slug":"people-throng-shops-to-buy-salt-after-price-rise-rumour-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: एक और अफवाह ने उड़ाई लोगों की नींद, डरे हुए लोग दुकानों के बाहर खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: एक और अफवाह ने उड़ाई लोगों की नींद, डरे हुए लोग दुकानों के बाहर खड़े
Sat, 12 Nov 2016 05:11 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Nov 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफवाहों के दौर में एक और अफवाह ऐसी फैली की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखिए ये तस्वीरे हकीकत बयां करती हैं...
2 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
- फोटो : अमर उजाला
नए नोटों का चक्कर अभी खत्म नहीं हुआ कि सोशल मीडिया पर नमक की कमी की अफवाह फैल गई। जैसे ही यह खबर लोगों के मोबाइल फोन या टीवी स्क्रीन पर पहुंची तो लोग नमक की थैली खरीदने के लिए बाजारों की तरफ दौड़ पड़े। जबकि सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह सिर्फ एक अफवाह है। नमक की कोई कमी नहीं है।
3 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
मौली जागरां के कांग्रेसी नेता राकेश कुमार मौली ने बताया कि लोगों में अफवाह फैल गई कि शनिवार से नमक 50 से 100 रुपये किलो हो जाएगा। इसके चलते लोग रात में नमक लेने दुकानों पर पहुंच गए। डरे लोगों ने 18 रुपये किलो की थैली 50 रुपये तक में खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
हालात ऐसे बन गए कि लोग नमक खरीद एक्टीवा में भर-भर कर अपने घर लेकर गए। जनरल स्टोरों से लोगों ने 5-5 पैकेट खरीद लिये। मुख्य बाजार में भी दुकानों में नमक की मांग अचानक बढ़ गई। छोटे दुकानों का स्टॉक हाथों हाथ खत्म हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
इंदिरा कॉलोनी निवासी गणेश दत्त पांडे ने बताया कि रात को दुकानों के बाहर नमक लेने के लिए भी उतनी ही लंबी लाइन लग गई जितनी शुक्रवार सुबह बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लगी थी। सेक्टर 23 स्थित बतरा करियाना स्टोर के मालिक दीपक बतरा ने बताया कि नमक की अफवाह फैलते ही लोग 5 से छह थैली की मांग करने लगे। उनका सारा नमक एक घंटे में बिक गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।