फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 महीने पहले दुल्हन बनी थी, अभी चूड़ा भी नहीं उतरा था और मौत आ गई ऐसे

Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
patiala newly married girl accident, died on spot
पटियाला कार हादसा
6 महीने पहले ही दुल्हन बनी थी, अभी चूड़ा भी नहीं उतरा था। पति और सास के साथ मौसेरे भाई की शादी में गई थी, लेकिन मौत आ गई। देखिए तस्वीरें।
patiala newly married girl accident, died on spot
पटियाला कार हादसा
हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ। बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के अधीन पड़ते गांव धरेड़ी जट्टां के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसकी बहू की मौत हो गई। मृतकों की पहलचान संगरूर के भवानीगढ़ के मोहन नगर के रहने वाले स्नेह सचदेवा (56) और बहू कामिनी (29) के रूप में हुई।
patiala newly married girl accident, died on spot
पटियाला कार हादसा
जानकारी के मुताबिक, कार के आगे कोई लावारिस जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर ही पलट गई। स्नेह और कामिनी सचेदवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित बाप-बेटा घायल हो गए। घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
patiala newly married girl accident, died on spot
पटियाला कार हादसा
मृतका कामिनी के भाई हरीश कुमार ने बताया कि कामिनी अपने ससुर रजिंदर सचदेवा (60) सास स्नेह सचदेवा (56), पति कर्ण (31) के साथ मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने आई थी। देर रात वे सभी भवानीगढ़ के लिए निकले थे। कुछ देर बाद ही हमें एक्सीडेंट होने की खबर मिली और हम मौके पर पहुंचे, तब तक कामिनी और उसकी सास की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
patiala newly married girl accident, died on spot
पटियाला कार हादसा
हरीश ने बताया कि कामिनी की शादी अभी 6 महीने पहले हुई थी और वह गर्भवती ​भी ​थी। जांच अफसर दीपसिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed