फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Sidhu: सिद्धू की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर में है यह दिक्कत, क्या खाना है और क्या नहीं, डॉक्टरों की ये सलाह

Wed, 25 May 2022 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 May 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patiala Jail Administration presented medical report of Navjot Singh Sidhu in the court
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की सभी मेडिकल रिपोर्ट और विशेष आहार प्लान मंगलवार को पटियाला जेल प्रशासन ने अदालत में पेश कर दिया है। इसके मुताबिक सिद्धू का लिवर फैटी है लेकिन जैसे दावे किए जा रहे हैं कि उन्हें गेहूं के आटे से एलर्जी है, वैसा कुछ भी उनकी जांच रिपोर्ट में नहीं पाया गया। 

Patiala Jail Administration presented medical report of Navjot Singh Sidhu in the court
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

सरकारी राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों के बोर्ड ने सिद्धू को कम वसा वाली और ज्यादा फाइबर वाली चीजों को विशेष आहार में शामिल करने की सिफारिश की है। डॉक्टरों ने सिद्धू के डाइट प्लान में गेहूं के आटे से बनी रोटी की जगह बाजरे की रोटी, सब्जियों का सूप, सलाद में खीरा व चुकंदर और साथ में घिया का जूस शामिल किया है। डॉक्टरों के मुताबिक सिद्धू को गेहूं के आटे से एलर्जी नहीं है लेकिन वजन घटाने को उनके लिए जरूरी होगा कि वह गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन न करें।

Patiala Jail Administration presented medical report of Navjot Singh Sidhu in the court
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि सोमवार सुबह 10 बजे सिद्धू को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। बाद दोपहर ढाई बजे तक सिद्धू को अस्पताल में रखकर उनके वहां खून के कई तरह के टेस्ट करने के अलावा यूरिन टेस्ट, ईसीजी, छाती के एक्सरे, टांगों का कलर एक्सरे, लिवर की बीमारी संबंधी फिबरोस्कैन, पेट का अल्ट्रासाउंड किए गए थे। सोमवार को जांच रिपोर्टों के देरी से आने के चलते कोर्ट के सामने इन्हें पेश नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Patiala Jail Administration presented medical report of Navjot Singh Sidhu in the court
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

मंगलवार को डॉक्टरों के बोर्ड की तरफ से भेजी जांच रिपोर्टों व सिफारिश विशेष आहार प्लान को जेल प्रशासन ने कोर्ट के सामने पेश किया है। इन टेस्टों की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि सिद्धू का लिवर फैटी है। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें वजन घटाने की सलाह दी है लेकिन साथ ही यह भी खुलासा हो गया है कि सिद्धू को गेहूं के आटे से एलर्जी नहीं है। वह चाहें तो गेहूं के आटे से बनी रोटी खा सकते हैं लेकिन फैटी लिवर के कारण सिद्धू को गेहूं की रोटी खाने से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन
Patiala Jail Administration presented medical report of Navjot Singh Sidhu in the court
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

अमर उजाला से बात करते सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि अब सिद्धू को जेल में उनकी सेहत के मुताबिक विशेष आहार मिल सकेगा। उन्होंने माना कि सिद्धू को गेहूं के आटे से एलर्जी नहीं है। साथ ही बताया कि सिद्धू की डाइट से कार्बोहाइड्रेट वाली खाने की चीजों को पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed