कौन देता है पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में पनाह?
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियां इस पहलु की जांच में जुटी हैं कि आखिर पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में पनाह कौन देता है। देखिए, पड़ताल। -रिपोर्ट: अनिल कुमार, फिरोजपुर।
कौन देता है पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में पनाह?
जानकारी में सामने आया है कि सरहद पर हेरोइन, हथियारों की तस्करी करने वाले तस्करों के संबंध पाकिस्तानी तस्करों के साथ हैं। कई बार तस्कर हथियार और आरडीएक्स की तस्करी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। कई बार पाक तस्कर भारतीय सीमा में घुसकर यहां के तस्करों के पास रह चुके हैं।
कौन देता है पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में पनाह?
कई पाकिस्तानी नागरिक सरहद पर लगी कंटीली तार पारकर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक पहुंच चुके हैं। कुछ साल पहले लगभग पांच नागरिक सीमा पार कर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उसमें से एक को काबू किया था बाकी फरार हो गए थे, उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
कौन देता है पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में पनाह?
खुफिया सूत्रों के मुताबिक कोई बड़ी बात नहीं है कि इंडियन तस्करों ने आतंकियों को पनाह दी हो। भारत-पाक सरहद पर रहने वाले अधिकतर लोगों के पास पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड हैं। कई बार बीएसएफ और पंजाब पुलिस भी तस्करों से सिम कार्ड पकड़ चुकी है। खुफिया एजेंसी सरहद से सटे गांव में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने में लगी हैं।
कौन देता है पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में पनाह?
फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन व खेमकरण से सटी सरहद से कई बार पाक नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। शायद पठानकोट में हमला करने वाले आतंकी यहीं से घुसपैठ कर पठानकोट पहुंचे हों। फिरोजपुर से सटी सरहद से दो बार पाकिस्तानी नागरिक घुसपैठ कर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंच चुके हैं।