पंजाब के पठानकोट के रहने वाले रोहित अनोत्रा का चयन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ है। चयन के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। लोग बधाई देने आ रहे हैं। रोहित अनोत्रा पठानकोट के ऊंचा थड़ा के रहने वाले हैं। रोहित के नाम एक बेहतरीन रिकॉर्ड भी दर्ज है। लेकिन एक हादसे ने रोहित की जिंदगी की पूरी तरह से बदल दिया। ऊंचा थड़ा निवासी रोहित अनोत्रा का भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। रोहित 23 साल पहले एक हादसे में अपना एक पैर खो बैठे थे। रोहित एशिया कप में बतौर सलामी बल्लेबाज शतक बनाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित इससे पहले एक प्राइवेट एसोसिएशन की तरफ से कई इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। रोहित ने कृत्रिम अंग के सहारे बांग्लादेश में हुई व्हील चेयर त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में हुई आईडब्ल्यूपीएल (इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग) में रोहित ने छह पारियों में 195 रन बनाए। उन्होंने 14 छक्के और 36 चौके लगाकर मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज भी अपने नाम किया था। अब 15 मार्च से रोहित लखनऊ में बीसीसीआई के कैंप में जाएंगे और सीरीज की तैयारी करेंगे।
पांच साल की उम्र में गंवाया था पैर, अब भारतीय टीम में हुआ चयन, प्रेरणादायक है रोहित की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन