22 फरवरी से फिरोजपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 16 मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। ये ट्रेनें प्रारंभिक तथा गंतव्य स्टेशनों के बीच के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेनों का किराया मेल व एक्सप्रेस के न्यूनतम किराये के अनुरूप वसूला जाएगा। हालांकि किसी भी प्रकार के मासिक पास अगले आदेश तक मान्य नहीं होंगे। यह जानकारी मंडल रेल प्रंबधक राजेश अग्रवाल ने दी है। अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी कोविड-19 का खतरा खत्म नहीं हुआ है। इसके बचाव से संबंधित नियमों का पालन करना होगा। यात्री ट्रेन में सफर करते समय मुंह पर मास्क, सैनिटाइजर, दस्तानों का इस्तेमाल करें। सुरक्षित शारीरिक दूरी का भी पालन करें। जालंधर स्टेशन से स्पेशल ट्रेन संख्या 04633 सुबह 6:50 पर चल कर फिरोजपुर छावनी स्टेशन सुबह 9:55 पर पहुंचेगी। इसी तरह फिरोजपुर छावनी से ट्रेन संख्या-04634 सुबह 4:50 बजे चलकर जालंधर सिटी सुबह 8:5 बजे पहुंचेगी। जबकि जालंधर सिटी से ट्रेन संख्या 04637 शाम 17:35 बजे चलकर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन रात 20:35 बजे पहुंचेगी। फिरोजपुर छावनी स्टेशन से ट्रेन संख्या 04638 दोपहर 15:20 बजे चलेगी और जालंधर शहर स्टेशन शाम 18.25 बजे पहुंचेगी। पठानकोट स्टेशन से ट्रेन संख्या-04601 सुबह 10:10 बजे चलकर जोगिंदर नगर शाम 19:55 बजे पहुंचेगी।
पंजाब व जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ये 16 ट्रेनें हुईं शुरू, यहां पढ़ें- पूरा शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन