{"_id":"5b7d369a42c792463f793e2e","slug":"passport-office-in-haryana-requirements-of-documents-for-passport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने को लेकर एक ऐसी जानकारी आई सामने, सबके लिए बेहद जरूरी...इग्नोर की तो पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाने को लेकर एक ऐसी जानकारी आई सामने, सबके लिए बेहद जरूरी...इग्नोर की तो पछताएंगे
नीरज वर्मा, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 22 Aug 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
passport
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके जानना सभी के लिए बेहद जरूरी है। इग्नोर कर दी तो पछताएंगे, तो जल्दी से क्लिक कीजिए और पढ़िए।
Trending Videos
पासपोर्ट
- फोटो : amar ujala
दरअसल, लोगों को पासपोर्ट के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। सफर का वक्त हट जाने के साथ ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में अमूमन लगने वाला चार से पांच घंटे का वक्त ही लगेगा। पूरा दिन बरबाद नहीं होगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में दोनों जिलों के मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को पासपोर्ट मुख्यालय दिल्ली से आई टीम ने दोनों जिलों में प्रस्तावित कार्यालयों का निरीक्षण किया और अपनी मोहर लगा दी।
passport
- फोटो : demo
बीएसएनएल अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यालयों में लेन (लोकल एरिया नेटवर्क) लगाने के आदेश दिए हैं। अगस्त के आखिरी दिनों से पासपोर्ट कार्यालय की ब्रांडिंग शुरू होगी। रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़ व सोनीपत के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके मद्देनजर जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की, जिसे करीब दो साल पहले स्वीकृति मिल गई। करीब एक साल पहले दोनों जिलों के मुख्य डाकघर परिसर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का फैसला हुआ। इसके बाद डाक विभाग के अधिकारियों को कार्यालय बनाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट
कार्यालय बनने के बाद मंगलवार को मुख्यालय से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. सत्यांजल पांडेय और दिनेश बलौनी रोहतक पहुंचे। अधिकारियों ने मुख्य डाकघर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यालय को देखा और व्यवस्थाओं पर अपनी मोहर लगा दी। इसके बाद वहां पहुंचे बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द लेन कनेक्शन लगवाएं ताकि ट्रायल किया जा सके। इसके साथ ही डाक विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह कार्यालय के अंदर सारी व्यवस्था पूरी कर लें ताकि जल्द मुख्यालय से फर्नीचर, कंप्यूटर आदि भेजकर शिफ्टिंग की जा सके। चूंकि सितंबर के पहले सप्ताह में कार्यालय शुरू किया जाना है, इसलिए अगस्त के अंतिम दिनों से पासपोर्ट कार्यालय की ब्रांडिंग शुरू हो जाएगी। दोपहर करीब एक बजे टीम रोहतक से सोनीपत पहुंची, जहां सारी व्यवस्थाओं को देखकर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
इंडियन पासपोर्ट
नहीं लटक पाएगी डाक्यूमेंट संबंधी प्रक्रिया
विदेश जाने वाले हजारों नए लोगों को तो इससे फायदा होगा ही, साथ ही उन लोगों को भी फायदा होगा जो डॉक्यूमेंट पूरे न होने या किसी अन्य कारणवश पूरी प्रक्रिया दिल्ली की भागदौड़ के चलते नहीं करवा पा रहे थे। वे सभी अब कार्यालय के नजदीक होने से आसानी से किसी कारण से रुकी प्रक्रिया को पूरी करवा सकेंगे।
विदेश जाने वाले हजारों नए लोगों को तो इससे फायदा होगा ही, साथ ही उन लोगों को भी फायदा होगा जो डॉक्यूमेंट पूरे न होने या किसी अन्य कारणवश पूरी प्रक्रिया दिल्ली की भागदौड़ के चलते नहीं करवा पा रहे थे। वे सभी अब कार्यालय के नजदीक होने से आसानी से किसी कारण से रुकी प्रक्रिया को पूरी करवा सकेंगे।