फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, कौन हैं हरियाणा के 17वें राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और इनके पास क्या-क्या अधिकार...

Wed, 22 Aug 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Aug 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
17th Governor of Haryana Satyadev Narayan Arya Profile and Constitutional Powers
सत्यदेव नारायण आर्या
देश भर में कई राज्यों के गवर्नर बदल दिए गए हैं। सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का 17वां राज्यपाल बनाया गया है, जानिए कौन हैं ये और इनके पास क्या-क्या अधिकार हैं।
17th Governor of Haryana Satyadev Narayan Arya Profile and Constitutional Powers
सत्यदेव नारायण आर्या
सत्यदेव नारायण आर्य, एस एन आर्या के नाम से जाने जाते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता रहे हैं और बिहार राज्य से संबंध रखते हैं। एस एन आर्या बिहार में खान एवं भूविज्ञान मंत्री रह चुके हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र नालंदा के राजगीर से आठ बार विधायक रह चुके हैं। हरियाणा में वे 17वें राज्यपाल के रूप में प्रदेश की कमान संभालेंगे। एक जुलाई 1947 को जन्मे सत्यदेव नारायण ने एमए एलएलबी पार्ट वन की शिक्षा प्राप्त की है। खेती और समाज सेवा से जुड़े कार्य करना उनको पसंद हैं।
17th Governor of Haryana Satyadev Narayan Arya Profile and Constitutional Powers
सत्यदेव नारायण आर्या
सत्यदेव नारायण आर्य जनसंघ के पुराने नेता हैं। इनका जन्म राजगीर के गांधी टोला में एक साधारण परिवार में हुआ। जन्म से पहले ही पिता शिवन राम की मौत हो गई थी, इसलिए इनका लालन-पालन चाचा रामफल आर्य ने किया। दलित नेता आर्य सभी वर्गों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। आर्य बिहार सरकार में पहली बार रामसुंदर दास मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री और फिर 2012 में नीतीश मंत्रिमंडल में खान एवं भूतत्व मंत्री बनाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
17th Governor of Haryana Satyadev Narayan Arya Profile and Constitutional Powers
सत्यदेव नारायण आर्या
राजनीति में आने से पहले आर्य चंडी प्रखंड में कार्यालय सहायक पद पर कार्यरत थे, लेकिन नौकरी छोड़कर आर्य ने 1972 में भारतीय जनसंघ के टिकट पर भाग्य आजमाया। यह चुनाव वह हार गये। 1977 में वह फिर चुनाव लड़े और भारी बहुमत से चुनाव जीते। इसके बाद वह एक के बाद एक चुनाव जीतते रहे। 2015 के चुनाव में भाजपा ने इन्हें राजगीर का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह से जदयू प्रत्याशी से वह मात खा गए।
विज्ञापन
17th Governor of Haryana Satyadev Narayan Arya Profile and Constitutional Powers
सत्यदेव नारायण आर्या
राज्यपाल के पास क्या- क्या अधिकार
एक ही राज्यपाल होता है, लेकिन एक शख्स दो राज्यों का राज्यपाल नियुक्त हो सकता है। राज्यपाल संसद या विधानसभा का सदस्य नहीं हो सकता और उन्हें कई शक्तियां दी जाती है, जिसके अनुसार उसे गिरफ्तार करने के लिए भी अलग प्रावधान होता है। राज्यपाल की शक्तियां कार्यकारी, विधान, न्यायिक और आपातकाल के आधार पर विभाजित किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री समेत कई उच्च पद पर नियुक्ति करता है। राज्यपाल की स्थिति उसी तरह होती है, जिस तरह देश में राष्ट्रपति की होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed