POK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डर से कांप रहा पाकिस्तान अब गुब्बारे और कबूतर भेजकर भारत को धमकी दे रहा है। आप भी देखिए पाक की गीदड़ भभकी।
2 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
दीनानगर में गुब्बारे और तरतारन में कबूतर के पकड़े जाने के बाद अब पठानकोट जिले के सीमावर्ती गांव ढींडा में बीएसएफ 132 बटालियन ने एक और कबूतर को पकड़ा जो पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया था।
3 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
यह जानकारी बीएसएफ के कंपनी कमांडर आईपी भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कबूतर के गले में एक पर्ची थी। पर्ची में उर्दू में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा की ओर से मोदी को धमकी दी गई है।
4 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
पर्ची में लिखा है मोदी जी पाकिस्तान का हर बच्चा लड़ने के लिए तैयार है। कश्मीर पर जुल्म का बदला लिया जाएगा। यह 1971 का पाकिस्तान नहीं है। नीचे लश्कर-ए-तोएबा लिखा है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेंड कबूतर है और उसे बीएसएफ की पोस्ट पर भेजा गया है। कबूतर की जांच की जा रही है। कबूतर इस समय बीएसएफ के पास है।
5 of 8
खेमकरण में बीएसएफ ने पकड़ा जासूसी कबूतर
इससे पहले तरतारन में सेक्टर खेमकरण में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन के जवानों ने इस जासूसी कबूतर को पकड़ा। कबूतर के पैर पर उर्दू भाषा में एक संदेश लिखा था। बीएसएफ ने संदेश की वीडियोग्राफी करके फिरोजपुर हेडक्वार्टर में जांच लिए भेजी है।