फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के ‘नापाक’ मंसूबे देश के लिए बने टेंशन, जानिए क्या है दुश्मन का टारगेट?

Mon, 26 Feb 2018 02:39 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
pakistani intruders creating problem for india, ceasefire violation
bsf
पाकिस्तान के ‘नापाक’ मंसूबे भारत देश के लिए टेंशन बन गए हैं। समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए, क्या नहीं। जानना चाहेंगे दुश्मन का टारगेट क्या है?
pakistani intruders creating problem for india, ceasefire violation
BSF
उनका टारगेट हैं जवान और अफसर, जिनकी शहादत का सिलसिला थम नहीं रहा और न ही बॉर्डर पर पाकिस्तान से घुसपैठ। पाकिस्तान का भारत में माहौल अशांत रखने का मंसूबा हो या फिर देश के युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने का इरादा, अपने इस काम में पाकिस्तान समर्थित आतंकी और तस्कर लगातार जुटे हुए हैं। आतंकियों भारत में दाखिल करवाने के लिए पाक रेंजर्स और पाक सेना भी लगातार सीमाओं पर फायरिंग और गोलाबारी का माहौल बनाकर रखते हैं।
pakistani intruders creating problem for india, ceasefire violation
बीएसएफ
ताकि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बलों के जवानों का ध्यान बंटे और घुसपैठिए आसानी से सरहद पार करने में कामयाब हो जाएं। लेकिन पाक बार्डर पर तैनात बीएसएफ के जवान और अफसर भी पाकिस्तान की इस करतूत को लगातार जवाब देने में शिद्दत से जुटे हुए हैं। नतीजतन पिछले तीन सालों में बीएसएफ ने न केवल 36 घुसपैठियों को ढेर किया, बल्कि 677 पकड़े को सरहद पार करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani intruders creating problem for india, ceasefire violation
bsf
पंजाब, राजस्थान, गुजरात बार्डर से भी हो रही घुसपैठ
घाटी से लेकर गुजरात तक 2948 किलोमीटर लंबे पाकिस्तान बार्डर पर बीएसएफ तैनात है। इसमें एलओसी का 285 किलोमीटर और पंजाब, राजस्थान व गुजरात का 2663 किलोमीटर का एरिया शामिल है। घाटी ही नहीं पंजाब, राजस्थान, गुजरात के पाक बार्डर से भी देश में लगातार घुसपैठ हो रही है।
विज्ञापन
pakistani intruders creating problem for india, ceasefire violation
बीएसएफ में लड़कियां
किस साल में कितने घुसपैठिये मार गिराए गए
इन इलाकों से वर्ष 2015 में पाक सरहद पार करते बीएसएफ ने 8 लोगों को मार गिराया, जबकि 187 लोगों को गिरफ्तार भी किया। वर्ष 2016 में भी 17 घुसपैठियों को बीएसएफ ने ढेर किया, जबकि 266 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि वर्ष 2017 में भी बीएसएफ ने 9 घुसपैठियों को शूट किया, जबकि 224 लोगों को काबू किया गया। जिसके चलते बीएसएफ ने सीमाओं पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed