{"_id":"58c514884f1c1b7926dc3f88","slug":"pakistani-formar-journalist-aroosa-alam-in-chandigarh-for-captain-amrinder-singh-victory-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: कैप्टन की जीत का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान से आई ये महिला, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: कैप्टन की जीत का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान से आई ये महिला, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
अरुसा आलम
पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत का जश्न न केवल देश में मनाया गया, बल्कि इसमें शामिल होने को पाकिस्तान से एक महिला भी आईं। जानिए कौन है ये?
Trending Videos
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
ये महिला है पाकिस्तान की पूर्व महिला पत्रकार अरुसा आलम। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह की करीबी मित्र हैं और अकसर इंडिया आती हैं। दोनों को कई बार साथ साथ देखा गया। 2007 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान कैप्टन पाकिस्तान गए थे और वहां अरुसा से उनकी मुलाकात हुई। उसके बाद अरुसा चंडीगढ़ तक आईं और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कैप्टन से अपनी नजदीकियों का दावा किया था। अभी वे फिर से नजर आईं चंडीगढ़ में।
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबले के बीच 77 सीटें लेकर कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में मौजूदा सत्ताधारी शिअद-भाजपा गठबंधन की दस साल पुरानी सत्ता को गिरा दिया। साथ ही, सूबे में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आप का सत्ता में आने का सपना भी चकनाचूर कर दिया। बैंस बंधुओं को लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी आप को 20 और शिअद-भाजपा गठबंधन को 18 सीटें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ का घोड़ा रोककर कैप्टन ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रही भाजपा के सपने को कांग्रेस ने पंजाब में धराशायी कर दिया है। भाजपा का शिअद संग गठबंधन की मोह ही पंजाब में इतनी बड़ी दुर्गति का कारण बना है। बड़ी वजह यह भी है कि भाजपा ने पंजाब में अन्य राज्यों की तरह पूरी तरह फोकस नहीं किया। पार्टी यहां पूरी तरह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और स्थानीय नेता भरोसे पर रही।
विज्ञापन
Captain amarinder singh
- फोटो : अमर उजाला
देश के पांच राज्यों में हुए लोकतंत्र के इस उत्सव में कांग्रेस जहां पंजाब से उदय की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन के बाद कांग्रेस की नैया के खेवनहार बनने की भूमिका में है। सिद्धू ने साफ कर दिया है कि यह लोगों के आस और विश्वास की जीत है। उन्होंने पंजाब से कांग्रेस के रिवाइवल की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू का सर्वाइवल भी कांग्रेस के रिवाइवल के साथ ही होगा।