फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भला है बुरा है जैसा भी है..मेरा पति मेरा देवता है, 5 महीने की बेटी को लेकर गेट पर बैठी बहू

Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
lady sit on protest with 5 month old child outside house against husband and in-laws
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
भला है बुरा है जैसा भी है..मेरा पति मेरा देवता है, कहावत को चरिता​र्थ करती ये महिला अपनी 5 महीने की बेटी को लेकर ससुराल वालों के गेट पर बैठी रही, लेकिन उन्होंने अंदर घुसने नहीं दिया। ताला लगाकर सो गए, देखिए तस्वीरें।
lady sit on protest with 5 month old child outside house against husband and in-laws
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। ईस्ट भाटिया नगर में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया। घटना बुधवार रात की है। महिला सिमरन अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ ससुराल वालों के घर के बाहर बैठ गई। ससुराल वाले घर का अंदर से ताला लगाकर सो गए।
lady sit on protest with 5 month old child outside house against husband and in-laws
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
यह देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर तीन घंटे बाद महिला को उसके मायके भेजा। मामला महिला दिवस के दिन पेश आया। पीड़िता सिमरन का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने घर को अंदर से बंद कर लिया है और घर में घुसने नहीं दे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो सिमरन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lady sit on protest with 5 month old child outside house against husband and in-laws
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
सिमरन ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे मायके छोड़ आया था। जब उसने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया, मामला कोर्ट पहुंचा तो उसका पति उसे अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया। लेकिन अब वे उसे लेने नहीं आ रहे थे। उसने पति से बात की तो वे बोले अपने आप आ जाओ। अब ससुराल पहुंची तो घर का ताला लगा लिया।
विज्ञापन
lady sit on protest with 5 month old child outside house against husband and in-laws
ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी महिला
सिमरन अपनी छह महीने की बच्ची के साथ घर के बाहर तीन घंटे तक बैठी रही। ससुराल पक्ष ने ताला नहीं खोला। आखिर में पुलिस व अन्य लोगों के समझाने के बाद उठी और अपने मायके लौट गई। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बात करने से मना कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि महिला को समझाने के बाद घर भेज दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed