फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक भारतीय के लिए पाकिस्तानी ने दिखाई ऐसी जिंदादिली, हर किसी ने तारीफ की

Mon, 26 Feb 2018 02:13 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
pakistani cricketer tied indian cricketer shubman gill shoe laces
शुभमन गिल
मैच के दौरान एक भारतीय के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऐसी जिंदादिली दिखाई कि सभी का दिल जीत लिया। हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की।
pakistani cricketer tied indian cricketer shubman gill shoe laces
शुभमन गिल
दरअसल, मैच के दौरान भारत की ओर से विजयी पारी खेलने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल के जूते का तस्मा खुल गया था। क्रिकेट किट पहनने के कारण तस्मा बांधना उनके लिए मुश्किल था। इस बीच पाक क्रिकेट टीम के एक सदस्य की नजर उस पर पड़ी तो उसने आकर तस्मा बांध दिए। मैच खत्म होने के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग पाक प्लेयर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। यह तस्वीर खेल भावना का शानदार उदाहरण है।
pakistani cricketer tied indian cricketer shubman gill shoe laces
शुभमन गिल
सेमीफाइनल में शानदार शतक बनाने वाले शुभमन अपनी इस पारी से बेहद खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि वह इस पारी को अपने जीवन की श्रेष्ठ पारियों में आंकते हैं। पंजाब के एक किसान परिवार से आने वाले गिल ने अपने खेल का श्रेय अपने पिता और भाई को दिया, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट खेलना सिखाया। गिल ने कहा कि वह भविष्य में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी 20) में खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani cricketer tied indian cricketer shubman gill shoe laces
शुभमन गिल
शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप में जगह बनाने वाले ट्राइसिटी से चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले वर्ष 2000 में युवराज सिंह, 2008 में सिद्धार्थ कौल और 2012 में प्रशांत चोपड़ा भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे। युवराज सिंह और सिद्धार्थ ने तो टीम इंडिया में जगह भी बनाई। शुभमन रणजी ट्राफी में भी कई रन बटोर चुके हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 300 से अधिक एक पारी में स्कोर कर चुके हैं। वे बीसीसीआई की ओर से बेस्ट जूनियर क्रिकेटर अवार्ड से सम्मानित भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
pakistani cricketer tied indian cricketer shubman gill shoe laces
शुभमन गिल
शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सलमान बट्ट ने 85 रन बनाए थे। इसके अलावा शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद 2016 में नामिबिया के खिलाफ रिषभ पंत ने 82 गेंदों में शतक लगाया था। बता दें कि हाल ही में शुभमन ने सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed