फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले के बाद पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर पर हलचल तेज, साफ कराए जा रहे जंगल और बंकर

Mon, 25 Feb 2019 12:04 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Feb 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Rangers in Action Mode on Indo Pak Border in Punjab after Pulwama Terror Attack
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पंजाब से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से हलचल तेज हो गई है। पाक रेंजरों ने दिन-रात गश्त शुरू कर दी है। जानिए कैसे हैं हालात...
Pakistan Rangers in Action Mode on Indo Pak Border in Punjab after Pulwama Terror Attack
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
यही नहीं, पाक रेंजरों ने अपनी तरफ फैले जंगली क्षेत्रों की सफाई के अलावा बंकरों को भी साफ किया है। सरहद पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों का कहना है कि पहले रात के समय पाक रेंजर अपने इलाके में गश्त नहीं करते थे, लेकिन पुलवामा हमले के बाद से उन्होंने गश्त करना शुरू किया है।
Pakistan Rangers in Action Mode on Indo Pak Border in Punjab after Pulwama Terror Attack
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
बीएसएफ जवानों का कहना है कि अब उनकी सर्च लाइटें फेंसिंग पर पड़ती हैं। क्योंकि पुलवामा हमले के बाद भारत के आक्रामक रुख से पाकिस्तान सहमा हुआ है, इसलिए उनके रेंजर सरहद पर गश्त करके भारतीय क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। पल-पल की खबर अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Rangers in Action Mode on Indo Pak Border in Punjab after Pulwama Terror Attack
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
बीएसएफ जवानों का कहना है कि पाकिस्तान ने पंजाब से सटी अपनी सीमा के पास कुछ समय पहले नए बंकर बनाए थे, जिनकी अब सफाई की जा रही है। पाकिस्तान ने पहले की तुलना में सरहद पर जवानों की संख्या भी बढ़ा दी है। बीएसएफ जवान भी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त करते हुए पाक रेंजरों की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Pakistan Rangers in Action Mode on Indo Pak Border in Punjab after Pulwama Terror Attack
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
हिंदूमलकोट बॉर्डर पर पाक रेंजरों की फायरिंग के बाद फेंसिंग पार खेती करने के लिए जाने वाले किसानों को भी पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। फिलहाल ग्रामीणों में किसी भी प्रकार का दहशत वाला माहौल नहीं है, लोग रूटीन की तरह अपने खेतों में कामकाज कर रहे हैं। फेंसिंग पार खेतों में भी किसान खेती करने जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed