फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबवाली बस का नया 'कांड', बाप-बेटे को कुचला तो लोगों ने ऐसे निकाली भड़ास?

Fri, 19 Aug 2016 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुल्लापुर(लुधियाना)
अमर उजाला ब्यूरो, मुल्लापुर(लुधियाना) Updated Fri, 19 Aug 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
Orbit bus runs 2 men over in Ludhiana, angry mob torches it
डबवाली बस - फोटो : Amar ujala
मुख्यमंत्री बादल की हिस्सेदारी वाली डबवाली कंपनी की बस ने फिर से नया कांड कर दिया। निशाना बने बाप-बेटा, जिनमे बेटे की मौत हो गई। लोग भड़क गए।
Orbit bus runs 2 men over in Ludhiana, angry mob torches it
डबवाली बस - फोटो : Amar ujala
घटना, पंजाब के लुधियाना जिले के मुल्लापुर दाखा दाखां में हुई। रक्षाबंधन के दिन फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल आर्मी कैंप के पास डबवाली कंपनी की बस ने मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को कुचला और काफी दूर तक घसीटता ले गया। युवक हरमीत सिंह ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि पिता हरदेव सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। लोगों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने बस तोड़ दी और उसे आग के हवाले कर दिया।
Orbit bus runs 2 men over in Ludhiana, angry mob torches it
डबवाली बस - फोटो : Amar ujala
बस के जलने के कारण फिरोजपुर रोड पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग प्रदर्शन करने से नहीं हटे। इसी दौरान सूचना मिलने के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधानसभा में कांग्रेस के उप नेता भारत भूषण आशु अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Orbit bus runs 2 men over in Ludhiana, angry mob torches it
डबवाली बस - फोटो : Amar ujala
जानकारी के अनुसार गांव बद्दोवाल में रहने वाले हरमीत सिंह और उसके पिता हरदेव सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वीरवार को लुधियाना कीतरफ जा रहे थे। जब वह बद्दोवाल आर्मी कैंप के पास पहुंचे तो लुधियाना से मोगा की तरफ जा रही डबवाली कंपनी की बस ने सामने से ही दोनों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटते ले गई। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर और कंडक्टर वहां से फरार हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed