{"_id":"5cf8c547bdec22072f0a155e","slug":"opreation-blue-star-anniversary-jarnail-singh-bhindranwale-golden-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"493 लोग मरे और 83 जवान शहीद, जानिए क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार, क्यों आई थी इसकी नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
493 लोग मरे और 83 जवान शहीद, जानिए क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार, क्यों आई थी इसकी नौबत
Thu, 06 Jun 2019 01:40 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
operation blue star
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए वे सभी कारण, जिन्होंने इंदिरा गांधी सरकार को ऑपरेशन ब्लू स्टार करने पर मजबूर कर दिया था। इसमें 493 लोग मारे गए थे और 83 जवान शहीद हुए थे। पढ़िए बगावत, बर्बरता, ब्रिटेन और बवाल की वो खौफनाक कहानी जो आज भी सिहरन पैदा कर देती है।
operation blue star
6 जून 1984 के दिन सिखों के सबसे पावन धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना की कार्रवाई 'ऑपरेशन ब्लू स्टार दुनिया भर में सुर्खियों में रही। आज भी लोग इसे याद करके सिहर उठते हैं। मामला 1970 के दशक के अंत में अकाली राजनीति में खींचतान और अकालियों की पंजाब संबंधित मांगों को लेकर शुरू हुआ था। 1978 में पंजाब की मांगों पर अकाली दल ने आनंदपुर साहिब प्रस्ताव पारित किया।
operation blue star
इस प्रस्ताव में सुझाव दिया गया था कि भारत की केंद्र सरकार का केवल रक्षा, विदेश नीति, संचार और मुद्रा पर अधिकार हो, अन्य सब विषयों पर राज्यों के पास पूर्ण अधिकार हों। वे ये भी चाहते थे कि भारत के उत्तरी क्षेत्र में उन्हें स्वायत्तता मिले। अकालियों की प्रमुख मांगें थीं- चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी हो, पंजाबी भाषी क्षेत्र पंजाब में शामिल किए जाएं, नदियों के पानी के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय की राय ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्लू स्टार
- फोटो : बीबीसी
इसके साथ वे यह भी चाहते थे कि 'नहरों के हेडवर्क्स' और पन-बिजली बनाने के मूलभूत ढांचे का प्रबंधन पंजाब के पास हो, फौज में भर्ती काबिलियत के आधार पर हो, इसमें सिखों की भर्ती पर लगी कथित सीमा हटाई जाए और अखिल भारतीय गुरुद्वारा कानून बनाया जाए। विश्लेषकों के मुताबिक, इंदिरा गांधी की सरकार को यह सब मंजूर नहीं था। सरकार और अकालियों के बीच यह मसला सुलझाने के लिए तीन बार बात हुई थी।
विज्ञापन
Operation Blue Star
इस बीच अकाली कार्यकर्ताओं और निरंकारियों के बीच अमृतसर में 13 अप्रैल 1978 को हिंसक झड़प हुई। इस घटना को पंजाब में चरमपंथ की शुरुआत के तौर पर देखा गया। विश्लेषक मानते हैं कि शुरुआत में सिखों पर अकाली दल के प्रभाव को कम करने के लिए कांग्रेस ने सिख प्रचारक जरनैल सिंह भिंडरावाले को परोक्ष रूप से प्रोत्साहन दिया। इसके पीछे कांग्रेस का मकसद था कि अकालियों के सामने किसी संगठन या ऐसे व्यक्ति को खड़ा किया जाए, जो उनको मिलने वाले समर्थन में सेंध लगा सके।