Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
only give aadhar card detail and got passport in 10 days, also may apply in post office for passport
{"_id":"58884c834f1c1b5c02cf59ca","slug":"only-give-aadhar-card-detail-and-got-passport-in-10-days-also-may-apply-in-post-office-for-passport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः अब ये एक दस्तावेज दें और 10 दिन में पासपोर्ट आपके हाथ में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः अब ये एक दस्तावेज दें और 10 दिन में पासपोर्ट आपके हाथ में
Fri, 27 Jan 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपने अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया है तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। देख लिजिए और पासपोर्ट अप्लाई कर दीजिए।
2 of 10
पासपोर्ट
अब सिर्फ आधार कार्ड की जानकारी दीजिए और केवल दस दिन में पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म पर भरना होगा। पासपोर्ट ऑफिस आपके द्वारा दी गई जानकारी को वैरिफाई करके आपका पासपोर्ट बना देगा। इस प्रक्रिया में पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट बनने के बाद किया जाता है। अगर आप अपना आधार नंबर नहीं देंगे तो पासपोर्ट पाने में एक महीने का समय लगेगा।
3 of 10
पासपोर्ट
इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी जानकारियां पासपोर्ट से जुड़ी हैं, जो आपके बड़े काम आ सकती हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपको कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। नई प्रक्रिया के तहत अब आप डाकघरों में भी पासपोर्ट बनवा सकेंगे। इस सरल प्रक्रिया के तहत नया पासपोर्ट 15 दिन में आवेदनकर्ता को मिल जाएगा। विदेश मंत्रालय ने डाकघरों को आउटसोर्सिंग के रूप में पासपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
indian passport
डाकघर में ही फिंगर प्रिंट, रेटिना स्कैन, वेरिफिकेशन जैसी महत्वपूर्ण औपचारिकताएं की जा जाएंगी। इसके लिए डाकघर में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फार्म जमा होने के बाद अपॉइंटमेंट तिथि जनरेट होगी, जिसकी सूचना उपभोक्ता तक पहुंचाई जाएगी। आवेदनकर्ता को फीस के अलावा प्रति फार्म निर्धारित शुल्क देना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया आवेदनकर्ता और पासपोर्ट कार्यालय के बीच होगी।
विज्ञापन
5 of 10
पासपोर्ट
पासपोर्ट सरकार द्वारा जारी वह दस्तावेज होता है जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके धारक की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। नीला पासपोर्ट आम लोगों के लिए होता है। यह नियमित होता है और तत्काल भी दिया जा सकता है। सफेद पासपोर्ट किसी सरकारी काम से विदेश जाने वालों के लिए होता है। यह ऑफिशयल होता है। मैरून पासपोर्ट भारतीय राजनयिकों एवं सीनियर अधिकारियों को दिया जाता है। यह डिप्लोमेटिक होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।