बिन ब्याही मां का पाप कहें या अवैध संबंध का नतीजा। एक दिन के नवजात को कोई झाड़ियों में फेंक गया। बच्चा खून से लथपथ था। देखिए तस्वीरें।
2 of 4
जींद में सड़क पर झाड़ियों में मिला एक दिन का बच्चा
- फोटो : फाइल फोटो
मामला, जींद का है। यहां के जोगेंद्र नगर में शुक्रवार को झाड़ियों में मिले नवजात को देखने ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
3 of 4
जींद में सड़क पर झाड़ियों में मिला एक दिन का बच्चा
- फोटो : फाइल फोटो
बच्चे को नर्सरी में रखा गया, जहां शनिवार को उसकी हालत ठीक है। बाल संरक्षण अधिकारी योगिता दत्ता ने बताया कि बच्चे के मिलने के बाद से ही उसके पास लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसके दफ्तर व अस्पताल में गोद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
4 of 4
जींद में सड़क पर झाड़ियों में मिला एक दिन का बच्चा
- फोटो : फाइल फोटो
बच्चे के गोद देने पर पार्क बनवाने का ऐलान: नवजात को गोद लेने के लिए पटियाला चौक निवासी विजेंद्र सिवाच ने इच्छा जताई है। उनका कहना है कि यदि उन्हें बच्चा गोद मिलता है तो प्रशासन उन्हें जहां भी जगह उपलब्ध कराएगा वे बच्चों के लिए हाइटेक पार्क का निर्माण करवाएंगे।