फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सऐप पर मैसेज देख डीसी दफ्तर पहुंचा दूल्हा, मेरी शादी करवाओ

Thu, 17 Nov 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Nov 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
On seeing whatsapp message groom reached to dc office
दुल्हा पहुंचा डीसी ऑफिस

नोटबंदी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज पर लोग किस तरह आंख बंद कर यकीं कर रहे हैं, इसकी बानगी फतेहाबाद में देखने को मिली। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को लघु सचिवालय में सामने आया। कबीर बस्ती निवासी रवि अपनी शादी का कार्ड और एक शपथपत्र लेकर डीसी एनके सोलंकी से मदद की गुहार लगाने पहुंचा। दरअसल बुधवार को रवि की शादी है और बारात फतेहाबाद से सिरसा जानी है लेकिन घर में छोटे नोट खत्म हो चुके हैं। हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि शादी वाले घर में गाड़ी, ढोल और घोड़े वाले तक को देने के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

On seeing whatsapp message groom reached to dc office
दुल्हा पहुंचा डीसी ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज को पढ़कर रवि खुद ही शादी का कार्ड और वायरल मैसेज में बताए गए दस्तावेज लेकर डीसी से मिलने पहुंचा लेकिन प्रशासन की ओर से भी उसे बैरंग लौटा दिया गया। डीसी सोलंकी का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई पत्र या आदेश सरकार की ओर से नहीं आया, जिसमें ये कहा गया हो कि डीसी से सत्यापित करने के बाद बैंक से एकमुश्त राशि निकलवाई जा सकती है। 

On seeing whatsapp message groom reached to dc office
दुल्हा पहुंचा डीसी ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदारों से मांगकर बाकी खर्चे निकाले
रवि ने बताया कि नोट बंदी के बाद दो दिन तक वो बैंक में कतार में लगा रहा लेकिन 4 हजार से अधिक की राशि निकल ही नहीं रही थी। इसके बाद उसने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी मदद ले ली लेकिन इसके बाद भी खर्चों की राशि पूरी नहीं हो पाई है। उसके पास पांच सौ और हजार के नोट पड़े हैं लेकिन कोई भी दुकानदार और सेवा प्रदान करने वाला इन्हें स्वीकार ही नहीं कर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
On seeing whatsapp message groom reached to dc office
दुल्हा पहुंचा डीसी ऑफिस

शादी में कैश के लिए लाइन में लगे परिवार के नौ लोग
वही दूसरी ओर गनीमत रही कि एटीएम कुछ ज्यादा संख्या में चले, अन्यथा हालात और ज्यादा विकराल हो सकते थे। इसके बावजूद आधे एटीएम बंद रहे। दिनभर लोगों में कैश जमा करवाने तथा निकलवाने के लिए धक्कामुक्की चलती रही। बार-बार हो-हल्ला होता रहा। अलग से लाइन न बनाने की वजह से महिलाओं, बुजुर्ग और दिव्यांगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
On seeing whatsapp message groom reached to dc office
दुल्हा पहुंचा डीसी ऑफिस - फोटो : social media

कतार में खड़े कई ऐसे लोग मिले, जिन्हें कैश के लिए चार-चार पांच-पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। बहल में शादी के लिए कैश जुटाने के लिए एक परिवार के नौ बंदों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। इनमें पांच महिलाएं शामिल थीं। मंगलवार सुबह बैंक खुलने के समय से घंटे-दो घंटे पहले ही लोग कतार में दिखाई दिए। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, यूको बैंक आदि के बाहर सबसे ज्यादा मारामारी रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed