{"_id":"59ad24c44f1c1b18278b523c","slug":"olympian-wrestler-sakshi-malik-got-precious-birthday-gift-from-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक को 25वें बर्थडे पर मिला ऐसा अनमोल तोहफा, सपने में न सोचा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी मलिक को 25वें बर्थडे पर मिला ऐसा अनमोल तोहफा, सपने में न सोचा था
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Malik In Chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस मौके पर उन्हें वो अनमोल तोहफा मिला, जिसमें बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।
साक्षी मलिक
- फोटो : amar ujala
रियो ओलंपिक-2016 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान साक्षी मलिक को उसके जन्मदिन पर आखिरकार पसंदीदा उपहार मिल गया। सवा साल पहले गुड़गांव के एक मॉल में साक्षी को एक घड़ी पसंद आई थी, जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये थी। परिजनों को बताने पर जब घड़ी खरीदने पहुंचे तो वह बिक चुकी थी।
Sakshi Malik In Chandigarh
अब साक्षी के भाई ने सचिन मलिक ने बहन के 25वें जन्मदिन पर उसी मॉल से घड़ी खरीदकर भेंट किया। इससे साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और भाई का शुक्रिया अदा किया। तीन सितंबर 1992 को जन्मी साक्षी मलिक रविवार को 25 साल की हो गई हैं। उनके परिजनों ने पॉवर हाउस स्थित एक निजी होटल में साक्षी का जन्मदिन केट काटकर मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Malik
साक्षी के भाई सचिन मलिक ने बताया कि साक्षी के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए जन्मदिन पर बड़ा आयोजन नहीं किया गया। इसमें परिवार के लोगों के साथ कुछ करीबी लोग ही शामिल थे। साक्षी के जन्मदिन को लेकर वह पिछले काफी समय से विचार कर रहे थे कि उसके जन्मदिन पर वही घड़ी दी जाए जो साक्षी को पसंद थी। इसके लिए वह बार-बार गुरुग्राम स्थित मॉल के संपर्क में थे। यहां साक्षी को एक घड़ी पसंद आई थी।
विज्ञापन
साक्षी मलिक
हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि मॉल में वह घड़ी उपलब्ध है और वह उसे सवा लाख रुपये की खरीद कर ले आए। जब उन्होंने अपनी बहन को घड़ी भेंट की तो वह खुश हो गई। जन्मदिन में मुख्य रूप से साक्षी के परिवार से उसके पिता सुखबीर, माता सुदेश, पति सत्यव्रत, भाभी मोनिका, बुआ राजबाला, भतीजा आदित्य, डॉ. आशूली डागर भी मौजूद रहे।