देश की एक महिला पहलवान बहुत जल्द दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी। इन्होंने अपना हमसफर चुन लिया है। जानिए कौन हैं ये और कब बजेगी इनकी शहनाई?
2 of 5
पवन कुमार से शादी करने जा रही है पहलवान गीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हरियाणा की रेसलर गीता फोगट ने शादी करने का फैसला लिया है। इन्होंने अपने ही खेल से जुड़े पहलवान पवन कुमार को हमसफर चुना है।
3 of 5
पवन कुमार से शादी करने जा रही है पहलवान गीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
सोनीपत के बहालगढ़ में साईं सेंटर में आई गीता ने ये खुलासा किया। गीता नवंबर में शादी करेंगी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के तैयार हैं। गीता की बहन बबीता और विनेश रियो ओलंपिक खेलने गई हैं।
4 of 5
पवन कुमार से शादी करने जा रही है पहलवान गीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
गीता ने बताया कि करीब एक साल पहले एक रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान पवन से उनकी मुलाकात हुई थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल पदक जीतने वाली गीता ने हाथ पर आजलकल पवन के नाम का टैटू भी देखा जा रहा है।
5 of 5
पवन कुमार से शादी करने जा रही है पहलवान गीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
पवन दिल्ली के नांगल ठाकरान के रहने वाले हैं। उन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा. भार वर्ग में ब्रॉज मेडल जीता था। आजकल पवन रियो ओलंपिक के बाद होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटे हैं।