फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाघा बॉर्डर पर पकड़ा NRI क्यों जाना चाहता था पाकिस्तान?

Wed, 18 Nov 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 18 Nov 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर पकड़ा NRI क्यों जाना चाहता था पाकिस्तान?

nri hit car on wagah border pakistan gate, purpose exposed

भारत-पाकिस्तान के अंतरर्राष्ट्रीय वाघा बार्डर पर जीरो लाइन तक पहुंचने वाले स्कार्पियो चालक एनआरआई का असली मकसद सामने आ गया है। देखिए, पूछताछ में क्या कबूला वो?

वाघा बॉर्डर पर पकड़ा NRI क्यों जाना चाहता था पाकिस्तान?

nri hit car on wagah border pakistan gate, purpose exposed

बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि पाक सीमा में जाने से पहले ही बीएसएफ ने एनआरआई को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया शख्स सुरिंदर सिंह कंग (42) सरे, कनाडा का निवासी है। मूल रूप से वह जालंधर के नकोदर के गांव अधारमन का है।

वाघा बॉर्डर पर पकड़ा NRI क्यों जाना चाहता था पाकिस्तान?

nri hit car on wagah border pakistan gate, purpose exposed

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के मनोरोगी होने की बात सामने आई है। वह पाकिस्तानी क्षेत्र में स्थित सिख धार्मिक स्थल ननकाना साहिब में मत्था टेकने जाना चाहता था लेकिन इसके लिए वह वीजा और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने पर समय व्यर्थ नहीं करना चाहता था। उसके पास वीजा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर पकड़ा NRI क्यों जाना चाहता था पाकिस्तान?

nri hit car on wagah border pakistan gate, purpose exposed

सुरिंदर सिंह 1995 से कनाडा में रह रहा था और नौ नवंबर को ही भारत आया था। रविवार को वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने गया था। इसके बाद वह अटारी की तरफ चला गया। वीजा न होने के कारण उसने सड़क मार्ग से ननकाना साहिब जाने की कोशिश की और वाघा बार्डर पर पकड़ा गया।

विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर पकड़ा NRI क्यों जाना चाहता था पाकिस्तान?

nri hit car on wagah border pakistan gate, purpose exposed

वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल की 24 घंटे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इसके बावजूद एक व्यक्ति वाघा सीमा के दो गेट तोड़ गया। इससे सुरक्षा बल सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस मामले को पेरिस हमले से भी जोड़ा जा रहा है। पेरिस हमले के बाद देश के सभी हिस्सों में सख्ती कर दी गई। खासकर सभी सीमाओं पर सुरक्षाबलों की चौकसी को बढ़ा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed