नोटबंदी के बाद बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर। काला धन रखने वालों पर शिकंजा कसने के लिए उठाया गया है ये कदम।
दरअसल, आयकर विभाग ने उन खाताधारकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जिनके खाते में नोटबंदी के बाद ढाई लाख से अधिक रुपये जमा किये गए हैं। इसके अलावा, काला धन रखने वालों को 17 दिसंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक का समय दिया गया है। इस बीच जिनके पास अघोषित धन है वह उसका खुलासा कर सकते हैं। इसके बाद आयकर विभाग की तरफ से काला धन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में बुधवार को प्रधान आयुक्त हिमालनी कश्यप ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सरकार की ओर से दिए गए समय के भीतर अपने धन का खुलासा करता है तो उससे 30 फीसदी कर और 10 फीसदी पेनाल्टी वसूली जाएगी। इसके अलावा सरचार्ज अलग से वसूला जाएगा। खुलासा किए गए इस धन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण डिपॉजिट योजना में 25 फीसदी धन जमा हो जाएगा।
4 of 7
बैंक में कैश लेने के लिए खड़े खाताधारक
प्र्रधानमंत्री कल्याण योजना में जमा होने वाला धन चार साल बाद तो वापस मिल जाएगा, लेकिन इस पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। प्रधान आयुक्त ने बताया कि नोटबंदी के बाद जिन खातों में ढाई लाख से अधिक की धनराशि जमा हुई है, उन खाताधारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बताया कि नोटिस भेजकर ऐसे लोगों से जवाब तलब किया जाएगा। गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
5 of 7
बैंक में रुपए निकालने के लिए पहुंची महिलाएं
देना पड़ सकता है इन सवालों के जवाबः पिछले तीन सालों में खाते से कितने रुपये का लेनदेन हुआ? पिछले वर्ष के नवंबर माह में कितने रुपये का लेनदेन हुआ? परिवार के कितने लोगों के खाते में ढाई लाख या उससे अधिक की धनराशि जमा की गई? आय का स्रोत क्या है? अभी तक इसका खुलासा क्यों नहीं किया?