नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान
नवजात की आंखें खुलने से पहले ही बंद हो गईं। सेक्टर-16 अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम तो किया, लेकिन मुख्य जवाब वो भी नहीं दे पाए।
नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के नामी चैतन्य अस्पताल में मृत बच्ची को जिंदा बताकर रुपए ऐंठने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। बच्ची का पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टरों की टीम बच्ची की मौत का समय नहीं बता पाए।
नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान
इस केस में बच्ची की मौत का समय अहम सबूत है। इसलिए पुलिस ने यह जानकारी मांगी थी। डॉक्टरों ने बच्ची के शव से ब्रेन, हार्ट और लंग्स के सैंपल केमिकल एग्जामिनेशन के लिए निकाले हैं। इन्हें जांच के लिए जीएमसीएच-32 भेजा जाएगा। रविवार को छुट्टी की वजह से ये सैंपल वहां नहीं भेजे जा सके। डॉक्टरों के अनुसार मौत का सही समय और कारण जानने के लिए ये सैंपल भेजे गए हैं।
नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान
पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। चैतन्य हास्पिटल के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी पुलिस ने कब्जे में ले ली थी और इसे जांच के लिए सीएफएसएल की लैब में भेजा जाएगा, ताकि उसके सभी रिकार्ड प्राप्त किए जा सके। बलजीत सिंह, एसएचओ, सेक्टर 34 ने बताया कि नवजात के सैंपल और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को जांच के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार है।
नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान
पोस्टमार्टम के बाद जब शव सौंपा गया तो परिजनों ने ने नवजात को बदलने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब उन्होंने बच्चे को देखा था तो उसका रंग काला पड़ गया था, लेकिन हास्पिटल में जब उसे लाया गया तो उसका चेहरा लाल था। उन्हें बच्चे को बदलने का भी शक था। पुलिस ने उनके शक को दूर करने के लिए उसकी डीएनए सैंपलिंग करने का आश्वासन दिया। नवजात का ब्लड सैंपल ले लिया गया है। बच्चे के पिता अमित गोयल का ब्लड सैंपल सोमवार को लिया जाएगा।