नए साल के दूसरे दिन ही पहली बारिश की तस्वीरें
5 दिनों की धूप के बाद नए साल के दूसरे दिन अचानक चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज बदला और साल की पहली बारिश हुई।
नए साल के दूसरे दिन ही पहली बारिश की तस्वीरें
दोपहर बाद से बारिश होनी शुरू हुई। रात भर बारिश होती रही। हालांकि बारिश होने से ठंड बढ़ी, लेकिन लोगों ने इसे भी खूब एंजॉय किया।
नए साल के दूसरे दिन ही पहली बारिश की तस्वीरें
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार दोपहर तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं और चार जनवरी से फिर से धुंध पड़ सकती है, जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगी। इस दौरान दिन का पारा चार से पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।
नए साल के दूसरे दिन ही पहली बारिश की तस्वीरें
चंडीगढ़ में शुक्रवार को 2.7 एमएम बारिश और दिन के पारे में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को दिन का पारा 24.3 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को यह तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।
नए साल के दूसरे दिन ही पहली बारिश की तस्वीरें
चंडीगढ़ में तो फिलहाल बारिश कम हुई है, लेकिन हरियाणा के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। यह बारिश एग्रीकल्चर के लिए काफी अच्छी है।