{"_id":"5e0c2cfc8ebc3e880f00483d","slug":"new-year-2020-celebration-in-plaza-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2020: चंडीगढ़ में ढोल नगाड़ों की थाप पर मना नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2020: चंडीगढ़ में ढोल नगाड़ों की थाप पर मना नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ में नए साल 2020 का स्वागत बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। लोग ढोल की थाप पर जमकर थिरके, तस्वीरों में देखिए धमाकेदार जश्न...
2 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
घड़ी की सुई ठीक 12 बजे पर जाकर रुकी नहीं कि सेक्टर-17 के प्लाजा में नए साल का जश्न शुरू हो गया। नजारा ऐसा था मानो सारे चंडीगढ़िये एक साथ इकट्ठे हो गए हों। चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर की आवाजें गूंजने लगीं। लोग ढोल की थाप पर ऐसे थिरके कि मजा ही आ गया।
3 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक ओर थे हु़ड़दंगबाज और दूसरी तरफ पुलिस। नए साल का जश्न मनाते-मनाते नौजवान हुड़दंगबाजी पर उतर आए। प्लाजा में कई युवक खंभों पर चढ़ गए तो पुलिस ने डंडा उठाया और युवकों को नीचे उतारा गया। पुलिस ने माहौल को बिगड़ने न देने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक और थाना पुलिस की ओर से शहर के कई हिस्सों में ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया गया। सेक्टर 26/27 डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक पुलिस का ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया तो वहां गाड़ियों का करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
5 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एलांते मॉल, सेक्टर 26, अरोमा लाइट प्वाइंट समेत सेक्टर 17 प्लाजा में एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने भी दौरा कर वहां का जायजा लिया। इसके अलावा रात 12 बजते ही पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने एरिया में डिस्क को बंद करवाना शुरू कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।