{"_id":"573488874f1c1b7a65919a54","slug":"new-rules-for-police-recruitment-constable-recruitment-haryana-police-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती होना अब आसान नहीं, पूरी करनी होंगी ये शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में भर्ती होना अब आसान नहीं, पूरी करनी होंगी ये शर्तें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में भर्ती
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में भर्ती होना अब आसान नहीं रह गया है। कुछ नई शर्तें लागू की गई हैं, जिन्हें पूरा करने पर ही आप पुलिस वाले बन पाएंगे।
हरियाणा पुलिस में भर्ती
- फोटो : डेमो फोटो
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए न केवल पढ़ाई, बल्कि आपका कद और दौड़ने की क्षमता से तय होगा कि आपके चयनित होने की संभावना कितनी है। चार चरणों की इस चयन प्रक्रिया में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट(पीएमटी)के अलावा इंटरव्यू के दौर से भी गुजरना होगा। लेकिन अच्छा कद और तेज दौड़ने वाले कांस्टेबल बनने की रेस में दूसरों से आगे रहेंगे।
हरियाणा पुलिस में भर्ती
- फोटो : डेमो फोटो
लिखित परीक्षा में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब एग्जाम में 25 फीसदी प्रश्न हरियाणा से जबकि जबकि 75 फीसदी प्रश्न अन्य विषयों से संबंधित होंगे। पहले चरण में महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए लिखित और पीएसटी हो चुका है, जबकि अन्य वर्गों के लिए चयन प्रक्रिया की शुरुआत जून में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में भर्ती
- फोटो : डेमो फोटो
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के तहत महिलाओं और पूर्व सैनिकों को 15 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दूरी तय करना होगा जबकि सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि दौड़ के शुरुआत में रफ्तार सामान्य होनी चाहिए, ताकि पूरी दूरी नियत वक्त या इससे पहले तय की जा सके। शुरू में तेज दौड़ने वाले अक्सर लक्ष्य हासिल करने में पीछे रह जाते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में भर्ती
- फोटो : डेमो फोटो
पीएसटी के लिए निर्धारित 15 अंकों में से उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी कितने समय में तय की गई, इसके मुताबिक देने का प्रावधान है। लिखित परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी के अलावा तर्क क्षमता(रीजनिंग)के प्रश्न भी होंगे। इसमें 25 फीसदी सामान्य ज्ञान के प्रश्न हरियाणा से संबंधित होंगे, ताकि युवाओं को प्रदेश के बारे में उनकी जानकारियों के आधार पर ही चुना जा सके।