फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के बाद अब जबरन ड्रग्स... सोनाली की मौत से हर दिन जुड़ रहा नया खुलासा

Fri, 26 Aug 2022 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
New Revelation in Sonali Phogat Death Case
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सोनाली को जबरन सिंथेटिक ड्रग्स दिया गया था। आईजी बिश्नोई के अनुसार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह देखा गया कि आरोपी सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी सुखविंदर सिंह सोनाली के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे थे।





एक वीडियो में दिख रहा है कि उनमें से एक ने पीड़ित को जबरदस्ती एक पदार्थ का सेवन कराया। पूछताछ में सुखविंदर और सुधीर ने कबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर लिक्विड में मिलाकर सोनाली को कुछ पिलाया। ओवरडोज से सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी ही उसे बाथरूम ले गए। आईजीपी ने कहा कि एफएसएल के एक्सपर्ट को बुलाया गया है। आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को एक टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजा जाएगा ताकि आगे सबूत मिल सकें। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह ने 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा की यात्रा की थी। आईजीपी ने कहा कि आरोपियों की स्वीकारोक्ति के अनुसार नशा करने की घटना उत्तरी गोवा के अंजुना में कर्लीज रेस्तरां में हुई।  
 



भाजपा नेता व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के शव का गुरुवार दोपहर गोवा के मेडिकल एवं फोरेंसिक कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान रिपोर्ट में सामने आया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर गहरी (गुम) चोट के निशान हैं। हालांकि रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। वहीं, गोवा पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 23 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि हुई थी।

New Revelation in Sonali Phogat Death Case
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

क्या है सिंथेटिक ड्रग
सिंथेटिक ड्रग को प्रयोगशाला में बनाया जाता है। इसकी मांग रेव पार्टी में ज्यादा होती है। इसमें कैनाबिनॉएड्स केमिकल होता है जो ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं। इसके ज्यादा सेवन से जान को खतरा भी रहता है।

गोवा के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुनील श्रीकांत और डॉ. महेंद्र की टीम ने सोनाली के शव का पोस्टमार्टम किया। दोनों डॉक्टरों की टीम ने रिपोर्ट में लिखा है कि पोस्टमार्टम के बाद जितने भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं वे लैब में भेज दिए हैं। शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, ये जानकारी मामले के जांच अधिकारी जुटाएंगे कि ये निशान कैसे आए। 

New Revelation in Sonali Phogat Death Case
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

सोनाली फोगाट की मौत के बाद का घटनाक्रम बड़े षड्यंत्र का कहानी कह रहा है। मौत के कुछ घंटे बाद ही सोनाली के साथ काम करने वाला उनका कंप्यूटर ऑपरेटर संदिग्ध हालत में फरार हो गया। ऑपरेटर अपने साथ लैपटॉप भी ले गया। घर की डीवीआर भी गायब मिली। अलमारी में रखे दस्तावेज भी नहीं मिले। आखिर लैपटॉप को क्यों गायब कराया गया। क्या लैपटॉप से डेटा को गायब कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Revelation in Sonali Phogat Death Case
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान। - फोटो : फाइल

सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि तीन साल पहले सुधीर ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कहा कि राजनीतिक और फिल्मी कॅरिअर तबाह कर दूंगा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता और ब्लैकमेल करता था, जो वह कहता सोनाली करने पर मजबूर होती। 

विज्ञापन
New Revelation in Sonali Phogat Death Case
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल

फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।

14 फरवरी 2021 में संतनगर में सोनाली के घर चोरी के बाद सभी नौकरों को हटा दिया गया। पीए सुधीर सांगवान ही सोनाली के खाने की व्यवस्था देखने लगा। तीन महीने पहले सोनाली ने फोन कर बताया कि शाम को सुधीर ने मुझे खाने में खीर दी थी, उसके बाद मेरी सेहत बिगड़ गई। इस बारे में सुधीर से बात की, तो उसने गोलमोल जवाब दिया। पीए होने के कारण लेन-देन और कागजी कार्रवाई सुधीर करता था। सोनाली बिना पढ़े कागजों पर हस्ताक्षर कर देती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed