{"_id":"5b35bd524f1c1bf16e8ba620","slug":"new-problem-for-ration-card-holders-millions-of-scam-exposed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी मुश्किल में फंसे लाखों राशन कार्ड धारक, ये खबर पढ़कर छूट जाएंगे पसीने, क्लिक कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी मुश्किल में फंसे लाखों राशन कार्ड धारक, ये खबर पढ़कर छूट जाएंगे पसीने, क्लिक कीजिए
Fri, 29 Jun 2018 10:34 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
राशन डिपो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। एक ऐसे मामले में फंस गए हैं, जानकर पसीने छूट जाएंगे। पूरी जानकारी चाहिए तो क्लिक करें, बस पता चला जाएगा।
2 of 7
राशन कार्ड
दरअसल, हरियाणा में राशन डिपो से राशन वितरण के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। सूबे के करीब 27 लाख उपभोक्ता बरसों से फर्जी ढंग से राशन ले रहे थे। ये उपभोक्ता लगभग 3.20 लाख राशन कार्डों से संबंद्ध थे। सभी जिलों में ऐसे फर्जी उपभोक्ता पिछले डेढ़ साल से हरियाणा सरकार के राडार पर थे। अब गत वित्त वर्ष की समीक्षा के बाद हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इन उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी उपभोक्ताओं का राशन बंद कर दिया था।
3 of 7
राशन कार्ड
विभाग का दावा है कि राशन लेने वाले ये 27 लाख उपभोक्ता फर्जी थे, जो लंबे समय से गलत ढंग से राशन हजम कर दूसरों का हक मार रहे थे। इससे सरकार को भी नुकसान हो रहा था। इनके साथ ही विभाग ने उन 3.20 लाख राशन कार्डों को भी निष्क्रिय कर दिया है, जिनसे ये उपभोक्ता अटैच थे। हरियाणा में विभिन्न श्रेणी के तहत 29.65 लाख राशन कार्ड थे। जिससे लगभग 1 करोड़ 37 लाख उपभोक्ता अटैच थे। सरकारी राशन सही उपभोक्ता तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राशन डिपो
इसके लिए सरकार ने सभी उपभोक्ताओं को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने राशन डिपो पर जाकर अपने आधार कार्ड की प्रतियां जमा करवाएं, ताकि उनके आधार को उनके राशन कार्डों से लिंक किया जा सके। सरकार ने यही आह्वान उपभोक्ताओं से कहीं बार किया। लेकिन उसके बावजूद लगभग 27 लाख उपभोक्ताओं ने करीबन 3.20 लाख राशन कार्डों से न तो अपना आधार लिंक नहीं करवाया, न ही इस संबंध में कोई सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 7
राशन घोटाला
- फोटो : file photo
उधर, ये भी समीक्षा की गई कि जब हरियाणा में 93.8 प्रतिशत से अधिक लोगों का आधार जेनरेट हो चुका है, तो आखिरकार ये उपभोक्ता अपना आधार अपने राशन कार्डों से लिंक क्यों नहीं करवा रहे हैं? इस समीक्षा के बाद सरकार ने इन फर्जी उपभोक्ताओं का राशन बंद कर फर्जी राशन कार्डों को निष्क्रिय करने का फैसला लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।