{"_id":"5a0be88a4f1c1bb6678bbc81","slug":"never-do-these-mistakes-during-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी में ये बड़ी गलती बहुत खतरनाक है, नतीजा जानकर चकरा जाएंगी","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
प्रेग्नेंसी में ये बड़ी गलती बहुत खतरनाक है, नतीजा जानकर चकरा जाएंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के लिए खबर, अगर आप प्रेग्नेंसी में एक बड़ी गलती करती हैं तो खतरनाक नतीजा हो सकता है। कई बीमारियां हो सकती हैं, बच्चे पर भी असर पड़ेगा जानिए कैसे?
बीएमओ का कहना है कि महिला का पल्स रेट काफी लो था। इसलिए रिस्क नहीं लिया।
- फोटो : डेमो पिक
डायबिटीज डे पर सेक्टर 11 का जीसीजी कॉलेज में पंजाब चैप्टर ऑफ आरएसएसडीआई के सहयोग से युवतियों को डायबिटीज की रोकथाम की जानकारी दी गई। पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. संजय बडाडा ने बताया कि कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या आती है। ऐसी मां के नवजात बच्चे में कुछ जन्मजात बीमारियां होने का खतरा 40 से 50 फीसदी तक बढ़ जाता है।
अर्की अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही है।
- फोटो : डेमो पिक
डॉ. बडाडा ने बताया कि गर्भवती के खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने पर नवजात शिशु के नर्वस सिस्टम में खराबी, स्पाइना बिफिडिया, वातरोग, मूत्राशय या हृदय संबंधी रोग भी हो सकते हैं। ग्लूकोज बढ़ने का एक कारण प्रेग्नेंसी के दौरान घी का अधिक सेवन होता है। भारत में प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी अधिक घी खिलाया जाता है। इससे उनका वजन बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : demo pics
प्रोफेसर बडाडा कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को फैट वाली चीजों पर कंट्रोल में रखना होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को 300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। हालांकि ऐसे समय में महिलाओं का वेट बढ़ना लाजमी है, लेकिन एक सीमा में रहकर कैलोरी का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन्स शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
pregnant woman
प्रोफेसर बडाडा कहते हैं कि महिलाएं बढ़ते वजन को लेकर परेशान हो जाती हैं और ब्रेक फास्ट नहीं करती या फिर करना भूल जाती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रही है तो न करें, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में 3 बार खाना और 2 बार स्नैक्स लेना सेहत के लिए अच्छा रहता है। ऐसा करने से आपका बल्ड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं, इसलिए थोड़ा-थोड़ा व्यायाम उनकी सेहत के लिए काफी अच्छा रहता है।