Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हर समय कुछ खाने का मन करता है, ये सिर्फ भूख है या किसी बीमारी का संकेत? यहां जानिए

Mon, 23 Nov 2026 09:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Nov 2026 09:51 PM IST
सार

बार-बार भूख लगना हमेशा सामान्य नहीं होता। डायबिटीज, थायरॉइड, लो ब्लड शुगर, नींद की कमी और कुछ दवाइयां इसकी वजह हो सकती हैं। अगर भूख बढ़ने के साथ वजन कम हो रहा है या ज्यादा प्यास और पेशाब की समस्या है तो डॉक्टर से जांच कराएं।

विज्ञापन
Excessive Hunger Is It Normal or a Warning Sign know its causes and risk
ज्यादा भूख लगने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी सेहत के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है, हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगो को अपने खान-पान को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। हम क्या खाते हैं और कब-कितने अंतराल पर खाते हैं, इसका भी हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। क्या आपको भी कुछ समय से बहुत ज्यादा या बहुत कम भूख लग रही है?



खाना खाने के कुछ समय बाद ही दोबारा भूख लगना आमतौर पर सामान्य बात है। खासकर जब आपने ज्यादा शारीरिक मेहनत की हो, पर्याप्त खाना न खाया हो या आपकी दिनचर्या में बदलाव आया हो। लेकिन क्या हो अगर पेट भरकर खाना खाने के बाद भी आपको बार-बार भूख लगती रहे? क्या यह सिर्फ खाने की आदत है या शरीर किसी बीमारी का संकेत दे रहा है?

Trending Videos
Excessive Hunger Is It Normal or a Warning Sign know its causes and risk
बहुत ज्यादा भूख लगना - फोटो : Freepik.com

सामान्य भूख और बीमारी वाली भूख

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ब्लड शुगर में असंतुलन, थायरॉइड की बीमारी, नींद की कमी और कुछ दवाएं आपके भूख को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं। डायबिटीज में भी बार-बार भूख लगना एक संभावित लक्षण है। खास बात यह है कि कुछ स्थितियों में ज्यादा भूख लगने के बावजूद वजन कम होने लगता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सामान्य भूख और बीमारी से जुड़ी भूख में क्या अंतर है?

Excessive Hunger Is It Normal or a Warning Sign know its causes and risk
बार-बार भूख लगना - फोटो : Freepik.com

बार-बार भूख क्यों लगती है?

खानपान की आदतों में गड़बड़ी के अलावा कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण भी आपके भूख का स्तर प्रभावित हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों में ये समस्या बहुत आम है।
 

  • डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन वह हार्मोन है जो खून में मौजूद ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है।
  • इस समस्या में शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती और भूख बढ़ सकती है। इसके साथ कुछ लोगों में प्यास, बार-बार पेशाब और वजन कम होने की भी दिक्कत हो सकती है।
  • ब्लड शुगर लो होना भी आपके भूख के स्तर को प्रभावित कर सकता है।खून में शुगर का स्तर कम होने पर अचानक तेज भूख बढ़ सकती है। इसके साथ लो ब्लड शुगर के कारण पसीना आने, कंपकंपी, चक्कर आने और घबराहट की भी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Excessive Hunger Is It Normal or a Warning Sign know its causes and risk
थायरॉइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

भूख लगने के इन कारणों को भी जानिए

डायबिटीज के अलावा कुछ और भी बीमारियों की वजह से आपको ज्यादा भूख लग सकती है।
 

  • थायरॉइड ग्रंथि जब जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगे ( हाइपरथायरॉइडिज्म) तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। इससे भूख बढ़ने के बावजूद वजन कम हो सकता है।
  •  हाइपरथायरॉइडिज्म के कारण दिल की धड़कन तेज होने और ज्यादा पसीना आने की भी दिक्कत हो सकती है।
  • नींद की कमी और तनाव जैसी स्थितियों में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपको ज्यादा भूख लगने लगती है।


डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको भी लगातार भूख लग रही है साथ में वजन कम हो रहा है और बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है तो ब्लड शुगर की जांच कराएं। डॉक्टर जरूरत के अनुसार थायरॉइड और अन्य जांच कराके भी कारणों को समझने में मदद मिल सकती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed