फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंसुओं की ‘बारिश’ के साथ दुनिया से विदा हुए नेकचंद

Sun, 14 Jun 2015 12:12 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन

आंसुओं की ‘बारिश’ के साथ दुनिया से विदा हुए नेकचंद

nekchand funral at chandigarh, pictures
दुनिया के नक्शे पर चंडीगढ़ को खास पहचान दिलाने वाले और रॉक गार्डन निर्माता पद्मश्री नेक चंद का शाम को राजकीय सम्मान के साथ सेक्टर-25 के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आंसुओं की ‘बारिश’ के साथ दुनिया से विदा हुए नेकचंद

nekchand funral at chandigarh, pictures

कबाड़ से शानदार कलाकृतियां तैयार करने वाले बाऊजी (नेक चंद) के अंतिम दर्शन के लिए आम आदमी से लेकर पंजाब एंड हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत शहर की कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं।

आंसुओं की ‘बारिश’ के साथ दुनिया से विदा हुए नेकचंद

nekchand funral at chandigarh, pictures
सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों ने भी नम आंखों से नेक चंद को विदाई दी। चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा कला जगत की हस्तियां और शहर के जाने माने लोग भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय चंडीगढ़ पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंसुओं की ‘बारिश’ के साथ दुनिया से विदा हुए नेकचंद

nekchand funral at chandigarh, pictures

90 वर्षीय नेक चंद के शव को सुबह 8 बजे उनके सेक्टर-27 स्थित घर पर लाया गया। पूजा पाठ के बाद शव को विशेष वाहन से रॉक गार्डन ले जाया गया। लोगों ने मोबाइल और कैमरे से नेक चंद की आखरी यात्रा को कैद किया।

विज्ञापन

आंसुओं की ‘बारिश’ के साथ दुनिया से विदा हुए नेकचंद

nekchand funral at chandigarh, pictures
रॉक गार्डन में आम जनता के दर्शनों के लिए नेक चंद के शव को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रखा गया। दिनभर नेक चंद को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। देशभर से पहुंचे कई टूरिस्ट भी रॉक गार्डन में नेक चंद के शव को देखकर रो पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed