राज्यसभा से इस्तीफे के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भले ही नवजोत सिद्धू ने अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन केजरीवाल से उनका कनेक्शन सामने आ गया है। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 5
नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल से मीटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में भले ही नवजोत सिद्धू 10 मिनट बोले हों, लेकिन इससे पहले वे सुबह 8:30 बजे सिद्धू सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मिले। यह मुलाकात एक सरकारी भवन में हुई। तीनों ने एक साथ ब्रेकफास्ट किया। उसमें बहुत बातें हुईं, लेकिन बोलीं बहुत कम गईं।
3 of 5
नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल से मीटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू का 29 जुलाई को आप पार्टी में शामिल होना तय था। इसी को लेकर संभवत: नाश्ते पर उनकी केजरीवाल और सिसोदिया से बातचीत भी हुई, लेकिन 29 तारीख को ही बिक्रम मजीठिया के मानहानि के मामले में केजरीवाल को अमृतसर कोर्ट में पेश होना है।
4 of 5
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के सूत्र बताते हैं कि 30 जुलाई से दो हफ्ते के लिए केजरीवाल छुट्टी पर जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो वे 12 अगस्त को लौटेंगे। ऐसे में, सिद्धू 13 अगस्त के बाद ही आप में शामिल हो सकते हैं। हालांकि सिद्धू आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया।
गौरतलब है कि प्रेस कांफ्रेंस में सिद्धू ने अकाली-भाजपा पर जमकर हमला बोला, लेकिन आप में शामिल होने के सवाल पर केवल यही कहा कि अभी ये कन्फर्म नहीं कि वे कहां जाएंगे, लेकिन उन्हें पंजाब संभालना है। अमृतसर को संभालना है। केजरीवाल से कनेक्शन पर भी चुप्पी साध गए।