नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू बेहद ग्लैमरस हैं। वे अपनी बोल्डनेस से हीरोइनों को भी मात दे रही हैं, यकीं नहीं आता तो वायरल हो रही तस्वीरों को देखिए।
दरअसल, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू आजकल सुर्खियों में हैं। मामला है मेयर चुनाव की बैठक में सिद्धू को न बुलाने का। वे आजकल सीएम कैप्टर अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे हैं। वहीं उनकी बेटी राबिया सिद्धू की कुछ नई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
राबिया सिद्धू लाइमलाइट से दूर रहती हैं, राजनीति से भी उनका लगाव नहीं है, लेकिन राबिया फैशन और पार्टीज की शौकीन हैं। राबिया फेसबुक पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन वो अपनी जिंदगी में ज्यादा दखल पसंद नहीं करती हैं।
राबिया की रुचि फैशन डिजाइनिंग में हैं और वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती है। आमतौर पर राबिया दोस्तों के साथ ही ज्यादा समय बिताती हैं। मां-पापा के राजनीति में होने का उन पर कोई असर नहीं दिखता है। वो अपनी ही दुनिया में रहती हैं।
राबिया ने पाथवेज वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में फैशन डिजाइन की पढ़ाई की। राबिया हालांकि खुद को फैशन डिजाइनर ही कहती हैं। लेकिन उनके बोल्ड अंदाज को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो आने वाले समय में फिल्मों का रुख कर सकती हैं।