फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नापाक' पाकिस्तान को अब दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, BSF को मिले स्पेशल ऑर्डर

Wed, 31 Jan 2018 10:28 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
bsf can use use power of free hand against pakistan on border
bsf
सरहद पार से लगातार गोलाबारी और फायरिंग करने वाले पाकिस्तान की अब खैर नहीं। मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, इसके लिए बीएसएफ को ऑर्डर दिए गए हैं।
bsf can use use power of free hand against pakistan on border
BSF
दरअसल, बीएसएफ को भी बॉर्डर पर पाक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ‘फ्री हैंड’ दे दिया गया है। इससे पहले भारतीय सेना को यह अधिकार दिए गए हैं। वहीं सरहद पर बीएसएफ जवानों को स्पष्ट कर दिया गया है कि फुल एक्शन में रहते हुए पाक रेंजर्स के हमलों का करार जवाब दिया जाए।
bsf can use use power of free hand against pakistan on border
बीएसएफ
4 जनवरी को एलओसी पर बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई इसकी का नतीजा थी। जिसमें बीएसएफ ने अपने एक जवान शहीद होने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की 2 चौकियां तबाह कर दी और उनके करीबन 12 रेंजर्स को मार गिराया था। सरहद पर पाकिस्तानी फौज लगातार सेना और बीएसएफ के जवानों को टारगेट बनाकर हमला कर रही है। पाकिस्तान रेंजर्स की इस शेलिंग के शिकार जवानों के साथ-साथ सरहद पर स्थित ग्रामीण भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bsf can use use power of free hand against pakistan on border
BSF
285 किमी. एलओसी पर बीएसएफ भी तैनात
उत्तर भारत में जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर सबसे ज्यादा इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ही तैनात है। घाटी में 285 किमी. एलओसी पर भी बीएसएफ मौजूद है, जबकि एलओसी के कुछ हिस्से की निगेहबानी सेना के हाथ में है। इसलिए बॉर्डर पर बीएसएफ और सेना के जवान हमेशा पाकिस्तान की बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) और पाक रेंजर्स के निशाने पर रहते हैं। सीमा पार से उन पर टारगेटेड हमले किए जाते हैं।
विज्ञापन
bsf can use use power of free hand against pakistan on border
BSf - फोटो : AMAR UJALA
दूसरी ओर, पाक की सरजमीं पर पल रहे आतंकी संगठन भी बीएसएफ और सेना के विभिन्न कैंप और यूनिटों पर हमले की फिराक में रहते हैं। जिसके चलते सेना हाईकमान ने पिछले साल से ही घाटी में अपनी फौज को फ्री हैंड दे रखा है, नतीजतनसेना वर्ष 2017 में 206 के करीब आतंकियों को मौत के घाट उतार चुकी है और सर्जिकल स्ट्राइक भी कर चुकी है। लेकिन सेना की तरह अब बीएसएफ भी बार्डर पर फुल एक्शन में रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed