ये हैं असली सिंह इज किंग, 786 नंबर के 14 लाख नोट
सरदार नरेंद्र पाल सिंह। शौक 786 के नोट जमा करने का..और इतनी अधिक कलेक्शन कि बना डाला रिकार्ड। अब उनकी पहचान 786 नंबर से हो गई है। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
रिपोर्टः अजय वर्मा/राजेश ढल्ल
ये हैं असली सिंह इज किंग, 786 नंबर के 14 लाख नोट
जुनून सिर पर सवार हो जाए तो आदमी कुछ ऐसा कर जाता है जिससे उसकी अलग पहचान बन जाती है। चंडीगढ़ के नरेंद्र पाल सिंह ने भी कुछ ऐसी ही जिद की है । अब उनकी पहचान 786 नंबर से हो गई है। वे नाम से कम बल्कि 786 नंबर से अधिक जाने जाते हैं। नरेंद्र पाल सिंह को उन नोटों को इकट्ठा करने का शौक है जिनके नंबर की अंतिम सीरिज 786 नंबर होती है।
ये हैं असली सिंह इज किंग, 786 नंबर के 14 लाख नोट
1989 में लगे शौक से अब तक 14 लाख 35 हजार रुपये 786 नंबर के नोट से इकट्ठे कर चुके हैं। नोटों की संख्या 25 हजार 927 है। सिक्ख होने के बावजूद 786 नंबर से उनका प्यार भी लोगों को हैरान कर देता है। जबकि यह नंबर मुस्लिम समुदाय में काफी शुभ माना जाता है। इस जुनून से ही नरेंद्र पाल सिंह का नाम लिम्का बुक, इंडिया बुक, यूनिक बुक और ग्लोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में उनका नाम साल 2001 से लगातार दर्ज होता जा रहा है।
ये हैं असली सिंह इज किंग, 786 नंबर के 14 लाख नोट
देशभर में नरेंद्र पाल सिंह के अलावा कोई ऐसा निवासी नहीं है जिसके पास 786 नंबर के इतने अधिक संख्या और राशि के नोट हों। सिंह का कार का नंबर और मोबाइल नंबर की अंतिम सीरिज भी 786 है। सिंह पंजाब स्टेट कोआपरेटिव बैंक से रिटायर्ड प्रबंधक है।
ये हैं असली सिंह इज किंग, 786 नंबर के 14 लाख नोट
सिंह के पास 786 नंबर के इंडिया के नहीं बल्कि 13 देशों के नोट भी है। जिनमें पाकिस्तान के 9, अमेरिका के 10, नेपाल के 6, इंग्लैंड के 4, सिगांपुर के 3, थाईलैंड के 2, कनाडा के 1, यूरो-1, आस्ट्रेलिया के 3, हांगकांग के 1, दुबई के 1, भूटान के 2 और न्यूजीलैंड के 12 नोट हैं। सिंह का बेटा भी न्यूजीलैंड में रहता है। सिंह की पत्नी पीजीआई में नौकरी करती है।