{"_id":"576896244f1c1b3f0ab48259","slug":"narendra-modi-narendra-modi-in-chandigarh-international-yoga-day-narendra-modi-in-capitol-complex","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बना रिकॉर्ड, 30 हजार लोगों के साथ मोदी ने किए योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बना रिकॉर्ड, 30 हजार लोगों के साथ मोदी ने किए योगासन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पीएम मोदी संग योग कर चंडीगढ़ ने नया रिकॉर्ड कायम किया। एक साथ 30 हजार लोगों ने योग किया।
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ के कैपिटल कांपलेक्स में पीएम मोदी की अगुवाई में योगासन हुआ। एक साथ 30 हजार लोगों ने पीएम मोदी संग योग किया। प्रधानमंत्री ने भी लोगों के बीच ही बैठकर योगा किया। इससे पहले उन्होंने लोगों के बीच घूमकर योगाभ्यास का जायजा लिया था। संबोधन के बाद वह सबसे पहले दिव्यांग स्पेशल ग्रुप में गए और उनसे हाथ मिलाया।
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी का मौका मिला। विश्व के हर कोने में उसे समर्थन प्राप्त है। योगा दिवस की बराबरी कोई और दिवस नहीं कर पा रहा है। एक साल के बीच बीच योगा दिवस ने जनांदोलन का रूप धारण कर लिया है। योगा ही केवल ऐसा साधन है, जिसका सीधा असर हेल्थ से है, ये पूर्वजों से मिली धरोहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश के हर कोने में योग के कार्यक्रम से लोग जुड़े हुए हैं। विश्व के सभी देश अपने-अपने समय की सुविधा से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए हैं। यूएन द्वारा पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के अनुरोध पर गत वर्ष इसका प्रारंभ हुआ। 21 जून इस लिए चुनाव गया क्योंकि यह सबसे लंबा दिवस होता है। इसलिए इस दिन को चुनाव गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कहा कि पूरे विश्व ने इसका साथ दिया। विकसित से विकासशील देश सभी ने साथ दिया। यूएन द्वारा बनाए गए इतने दिवस में कोई दिवस जनांदोलन बन गया हो ऐसा योग दिवस के साथ ही हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बराबरी कोई और दिवस नहीं कर पा रहा है। योग क्या मिलेगा इसके लिए नहीं है। योग क्या दे पाऊंगा इसके लिए है। यह मुक्ति का मार्ग है, पाने का मार्ग नहीं है।