फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग दिवस पर चंडीगढ़ में कुछ अलग अंदाज में दिखे PM मोदी, तस्वीरें

Wed, 22 Jun 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi in different moods at capitol complex chandigarh
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ आए प्रधानमंत्री मोदी कुछ अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने 30 हजार लोगों के साथ योग किया। तस्वीरें।
prime minister narendra modi in different moods at capitol complex chandigarh
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट लोअर पहन रखी थी। साथ में मफलर भी था। हालांकि योग करते समय मोदी ने उसे किनारे पर रख दिया था। सुबह मोदी जब कैपिटल कांप्लैक्स पहुंचे तो सबसे पहले मंच पर पहुंचे और उपस्थित लोगों का अभिभादन किया। उसके बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं पर भी जीरो बजट पर हेल्थ अश्योरेंस नहीं होता। योग जीरो बजट से हेल्थ की गारंटी देने वाला साइंस है।''
prime minister narendra modi in different moods at capitol complex chandigarh
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि अगले साल से योग के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। दो अवार्ड होंगे, पहला होगा उत्तम कार्य के लिए इंटरनेशनल योग अवॉर्ड और दूसरा भारत में योग के लिए उत्तम काम के लिए इंडिया योग अवार्ड। उन्होंने कहा कि इस समय देश के हर कोने में योग के कार्यक्रम से लोग जुड़े हुए हैं। यही नहीं विश्व के सभी देश अपने-अपने समय की सुविधा के हिसाब से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
prime minister narendra modi in different moods at capitol complex chandigarh
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
संबोधन के बाद मोदी मंच पर उतरे और दिव्यांग स्पेशल ग्रुप के पास पहुंचे। ग्रुप के सदस्यों से हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन किया। मोदी कहते हैं कि इंतजार मत कीजिए। योग को जीवन का हिस्सा बना दीजिए। जिस तरह मोबाइल फोन आपके जीवन का हिस्सा बन गया है। उसी तरह योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। यह कठिन काम नहीं है।'' अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए योग जरूरी है। आज योग प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
prime minister narendra modi in different moods at capitol complex chandigarh
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मोदी ने घूमकर योग कर रहे लोगों का जायजा लिया और उनके बीच बैठकर ही योगा करने लगे। मोदी कहते हैं कि योग से क्या मिलेगा, इसके लिए नहीं है। योग, मैं क्या छोड़ पाऊंगा, मैं किन-किन चीजों से मुक्त हो पाऊंगा, उसके लिए योग है।'' यह मुक्ति का मार्ग है, पाने का मार्ग नहीं है। सभी संप्रदाय इस बात पर बल देते हैं, कि मृत्यु के बाद आपको क्या प्राप्त होगा। परलोक में क्या मिलेगा। योग इहलोक के लिए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed