फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   650 kg of suspicious paneer seized in Ludhiana

त्योहारों से पहले स्वास्थ्य विभाग सख्त: फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, 650 किलो पनीर बरामद; जांच के लिए दिए सैंपल

Sun, 18 Oct 2026 11:51 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंस, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंस, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

यह कार्रवाई जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला के नेतृत्व में की गई। टीम द्वारा पहले सब्जी मंडी में छापेमारी की गई और फिर मिली जानकारी के आधार पर शहर में सप्लाई देने आए व्यक्ति से पनीर की दूसरी खेप बरामद की गई।

विज्ञापन
650 kg of suspicious paneer seized in Ludhiana
संदिग्ध पनीर बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम लुधियाना द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने सब्जी मंडी लुधियाना में अचानक छापेमारी करते हुए 150 किलो पनीर बरामद किया। इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए लुधियाना शहर में सप्लाई देने आए एक व्यक्ति से 500 किलो पनीर और बरामद किया।

विज्ञापन


हरियाणा के नरवाना से आया था संदिग्ध पनीर 
यह पनीर कथित तौर पर हरियाणा के नरवाना से लाया गया था। इस प्रकार कुल 650 किलो पनीर बरामद किया गया। दोनों खेपों से जांच के लिए सैंपल लिए गए और शेष पनीर को निर्धारित नियमों के अनुसार नष्ट कर दिया गया। सैंपलों की लैब रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट के परिणामों और लागू खाद्य सुरक्षा नियमों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमणदीप कौर ने कहा कि त्योहारों के मौसम में दूध से बने उत्पादों और मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल भरोसेमंद दुकानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें और उनकी गुणवत्ता के प्रति सजग रहें। 

यह कार्रवाई जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला के नेतृत्व में की गई। टीम द्वारा पहले सब्जी मंडी में छापेमारी की गई और फिर मिली जानकारी के आधार पर शहर में सप्लाई देने आए व्यक्ति से पनीर की दूसरी खेप बरामद की गई। स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने दूध उत्पादों के सप्लायरों, दुकानदारों, मिठाई विक्रेताओं और अन्य खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों से अपील की कि वे स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करें। इसके साथ ही लोगों से भी अपील की गई कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी संदेह हो तो वे संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed