फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड चैंपियन रेसलर ने मांगा पीएम मोदी से इंसाफ, बोले- प्लीज सर हेल्प मी..!

Mon, 25 Dec 2017 04:34 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 25 Dec 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Nar singh yadav tweeted to pm modi for help
Narsingh Yadav
रियो ओलंपिक-2016 से ठीक पहले सामने आए देश के सबसे बड़े खेल विवाद पर पहलवान नरसिंह यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ मांगा है।
Nar singh yadav tweeted to pm modi for help
Narsingh Yadav
नरसिंह ने ट्वीट करते हुए मामले में जल्द सीबीआई रिपोर्ट खोलने की अपील की है। गौरतलब है कि नरसिंह यादव और सुशील की भागीदारी पर विवाद हुआ और उसके बाद सोनीपत में नरसिंह के डोपिंग में फंसने का मामला सामने आया था। मामले के डेढ़ साल बाद भी सीबीआई ने रिपोर्ट नहीं खोली है। 
Nar singh yadav tweeted to pm modi for help
Narsingh Yadav
नरसिंह ने किए लगातार चार ट्वीट
नरसिंह यादव ने रविवार सुबह पहले ट्वीट में लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी और खेलमंत्री राज्यवर्धन राठौड़, प्लीज सीबीआई की रिपोर्ट जल्दी ओपन करा दें, ताकि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स खेल सकूं।’ दूसरे ट्वीट में नरसिंह ने लिखा ‘मैं बिना कुछ किए बहुत कुछ झेल चुका हूं, अब मैं गेम्स के लिए ट्रायल देना चाहता हूं, जो 20-25 दिन बाद है। प्लीज सर हेल्प मी...।’ तीसरे ट्वीट में लिखा ‘मुझे उम्मीद है कि मैं अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जरूर जीतूंगा। मैं थक गया हूं चक्कर लगाते-लगाते और दोषी लोग अब भी घूम रहे हैं।’ वहीं चौथे ट्वीट में लिखा ‘मुझे उम्मीद है कि ट्रायल से पहले रिपोर्ट आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Nar singh yadav tweeted to pm modi for help
Narsingh Yadav
मैं नहीं खेल सका तो जांच का फायदा नहीं
मैंने कोई गलती नहीं की है, इसलिए मैं जल्द से जल्द सीबीआई की रिपोर्ट पेश करने की मांग कर रहा हूं। डेढ़ साल का समय निकल गया है और आने वाले समय में बड़े खेल आयोजन होने हैं। अगर इनमें मैं नहीं खेल सका तो सीबीआई जांच का कोई फायदा नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री और खेलमंत्री के नाम ट्वीट किए हैं। उनसे मिलने का समय भी मांगा है, ताकि जल्द से जल्द सीबीआई रिपोर्ट पेश हो सके। - नरसिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान
विज्ञापन
Nar singh yadav tweeted to pm modi for help
Narsingh Yadav
ये था मामला
पहलवान नरसिंह यादव ने 74 किग्रा भारवर्ग में रियो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। वहीं दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट रहे सुशील कुमार ने भी 74 किग्रा भारवर्ग में नरसिंह की जगह उन्हें ओलंपिक भेजने की पेशकश की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा और नरसिंह को ओलंपिक भेजने के आदेश हुए। इसी बीच 2 जून को लिए नरसिंह यादव के डोप सैंपल की रिपोर्ट 25 जून आई और नरसिंह डोप टेस्ट में फेल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed