{"_id":"57a7826f4f1c1ba8672bab91","slug":"nagar-nigam-teej-festival-congress-councillors-returned-gifts-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीज समारोह की धूम, कांग्रेस ने किया बहिष्कार, लौटाए गिफ्ट, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज समारोह की धूम, कांग्रेस ने किया बहिष्कार, लौटाए गिफ्ट, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम ने तीज पर्व के आयोजन पर 8 लाख रुपये खर्च किया है। जब सांसद किरण खेर ने सुबह समारोह का उद्घाटन किया तो काफी कम भीड़ थी। कांग्रेस पार्षदों ने तीज समारोह का बहिष्कार किया और गिफ्ट भी लौटाए। तस्वीरों से जानिए वजह
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
तीज पर्व पर सरकारी फंड से खरीदे गए गिफ्ट कांग्रेस पार्षदों ने वापस कर दिए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सेक्टर-20 में आयोजित तीज के पर्व का बहिष्कार भी किया। आर्ट एंड कल्चर कमेटी की ओर से सभी पार्षदों के घर पर यह गिफ्ट पहुंचाया गया था। गिफ्ट में महिलाओं की मेकअप किट के अलावा फुलकारी शामिल थी। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर सुभाष चावला और पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण का दावा किया है कि उन्होंने गिफ्ट लौटा दिया है।
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
नगर निगम ने तीज पर्व के आयोजन पर 8 लाख रुपये खर्च किया है। जब सांसद किरण खेर ने सुबह समारोह का उद्घाटन किया तो काफी कम भीड़ थी। लेकिन शाम 6 से 8 बजे तक सेक्टर-20 के मठ मंदिर के सामने की ग्रीन बेल्ट में काफी भीड़ रही। शाम को ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, गिद्दा और अंत्याक्षरी का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा ढोली मदारी, बिन सपेरा, मिकी माउस, छोटा भीम और छोटू पतलू भी आकर्षण के केंद्र रहे। बच्चों के लिए विशेष तौर पर मैजिक और पपेट शो का कार्यक्रम रखा गया। साथ ही खाने पीने के अलग स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि हर साल मनीमाजरा में तीज का पर्व मनाया जाता था। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद पहली बार सेक्टर-20 में तीज का पर्व मनाया गया है। उद्घाटन समारोह में भी सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल, राजेद्र कौर रत्तू, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, आशा जसवाल, वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, देसराज गुप्ता, मनोनीत पार्षद डा. शगुफ्ता प्रवीण, एमपी कोहली, बाबू लाल, सतपाल बंसल और डीएस संधू ने भाग लिया जबकि भाजपा के भी कई पार्षद नदारद रहे। इस मौके पर वित्त सचिव सरबजीत सिंह और चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
आप की देखादेखी कांग्रेस ने भी शुरू किया धरना
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सांसद किरण खेर ने समारोह में कहा कि कांग्रेस की युवा इकाई आंदोलन कर रही है, उसमें जो युवा शामिल हैं उनकी आयु काफी कम है। उन्हें पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेर ने कहा कि पहले सोचती थी कि आम आदमी पार्टी ही सिर्फ धरने देने वाला दल है, अब कांग्रेस ने भी आप को देखा देखी धरने देना शुरू कर दिया है। यह शहर उनका मायका है। उन्हें खुशी है कि वह सांसद होने के नाते यहां का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सांसद किरण खेर ने समारोह में कहा कि कांग्रेस की युवा इकाई आंदोलन कर रही है, उसमें जो युवा शामिल हैं उनकी आयु काफी कम है। उन्हें पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेर ने कहा कि पहले सोचती थी कि आम आदमी पार्टी ही सिर्फ धरने देने वाला दल है, अब कांग्रेस ने भी आप को देखा देखी धरने देना शुरू कर दिया है। यह शहर उनका मायका है। उन्हें खुशी है कि वह सांसद होने के नाते यहां का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।