फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरने के 8 साल बाद पुनर्जन्म, 3 साल के बच्चे की हैरान करने वाली कहानी

Tue, 25 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Tue, 25 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
mystery of jind boy lavish rebirth story
बच्चे के पुर्नजन्म की कहानी
19 साल की उम्र में मरने के 8 साल बाद उसने दूसरा जन्म लिया। पहले जन्म में वह क्या था कहां से था और क्या करता था, उसे सब कुछ याद है। 
mystery of jind boy lavish rebirth story
बच्चे के पुर्नजन्म की कहानी
मामला हरियाणा के जींद का है। शहर से सटे जलालपुरा कलां गांव में जन्मे साढ़े तीन साल के लविश अपने पूर्व जन्म की घटनाएं बता रहा है। इससे पूरे परिवार सहित आसपास के लोग हैरत में हैं। परिवार के लोगों का दावा है कि साढ़े तीन वर्षीय बच्चा करीब दो महीने पहले उन्हें अपने-अपने आप ही आठ किलोमीटर दूर रामराये गांव में ले गया। सिर्फ गांव में ही नहीं बच्चा उनको ठीक उसी घर में ले गया, जहां उसके पहले जन्म का दावा किया जा रहा है
mystery of jind boy lavish rebirth story
बच्चे के पुर्नजन्म की कहानी
यहां पहुंचते ही बच्चे अपने कथित तौर पर पहले जन्म के माता-पिता को पहचान लिया और पूर्व जन्म में उनके खेत कहां है, इसको भी बताया। इसके बाद से बच्चे को देखने वालों का तांता लग रहा है। जलालपुर कलां गांव में विनोद के घर में 2014 में बेटे ने जन्म लिया। विनोद के पिता और लविश के दादा सुभाष का कहना है कि एक साल पहले जब लविश ने बोलना शुरू किया तो वह तोतली आवाज में रामरा-रामरा बोलता था। तब किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mystery of jind boy lavish rebirth story
बच्चे के पुर्नजन्म की कहानी
लविश के दादा सुभाष उसे एक दिन रामराये गांव में लेकर चले गए। जब वे गाड़ी में रामराये गांव के बस स्टॉप पर पहुंचे तो बच्चा गांव की ओर हाथ करने लगा। इससे गाड़ी उसके हाथ के इशारे के अनुसार मोड़ी गई। एक जगह बच्चे ने चिल्लाकर गाड़ी को रुकवा लिया। यहां बच्चे ने गाड़ी से उतर कर पहले जन्म की मां बिमला और बड़े भाई विजयपाल को पहचान लिया। सुभाष के अनुसार लविश बिमला को लिपट गया। 
विज्ञापन
mystery of jind boy lavish rebirth story
बच्चे के पुर्नजन्म की कहानी
फिर लविश पड़ोस की एक महिला कमला के घर गया और उस स्थान पर पहुंच गया, जहां संदीप को करंट लगा था। यहां पर निहारने के बाद लविश को घर ले जाया गया। जब इस बारे में लविश से पूछा गया तो उसने अपने परिवार के लोगों सहित पड़ोसियों को भी पहचान लिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच में संबंध बन गए और दोनों परिवारों के बीच आना-जाना भी शुरू हो गया। अब लविश सिर्फ अपने ही नहीं खेत पड़ोसियों को भी पहचान रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed